ETV Bharat / state

कलेक्टर चंदन बने 'भगवान', खून देकर बचाई गर्भवती महिला की जान

author img

By

Published : Sep 25, 2019, 9:22 PM IST

Updated : Sep 26, 2019, 5:40 PM IST

सोशल मीडिया के जरिये मिली जानकारी पर सुकमा कलेक्टर जिला अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर गर्भवती महिला की जान बचाई.

कलेक्टर चंदन कुमार

सुकमा : सुकमा के कलेक्टर चंदन कुमार ने मानवता की मिसाल पेश की है. बुधवार को कलेक्टर ने चिंतलनार इलाके की एक गर्भवती महिला को अपना खून देकर उसकी जान बचाई.

कलेक्टर चंदन बने 'भगवान', खून देकर बचाई गर्भवती महिला की जान

चिंतलनार की रहने वाली गर्भवती महिला हड़मे को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सुकमा जिला अस्पातल में दाखिल कराया. डॉक्टरों ने जांच में पाया कि महिला एनीमिया से पिड़ित है और उसे खून की जरूरत है.

सोशल मीडिया के जरिये मिली जानकारी

महिला का ब्लड ग्रुप 'ए' पॉजीटिव है, लेकिन परिवार के किसी सदस्य से ब्लड ग्रुप मैच नहीं हुआ. जिला अस्पताल में भी 'ए' पॉजीटिव ब्लड उपलब्ध नहीं था. सोशल मीडिया के जरिये इस बात की जानकारी सुकमा कलेक्टर को मिली.
संयोगवश उनका ब्लड ग्रुप भी 'ए' पॉजीटिव है. लिहाजा उन्होंने बिना समय गंवाए खुद जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया और इस तरह महिला की जान बच सकी.

पढ़ें : इस आश्रम में 44 बेड पर सोते हैं 87 बच्चे, 75 छात्रों पर एक शिक्षक

परिजनों से की बातचीत

रक्तदान करने के बाद कलेक्टर ने जिला अस्पताल के विभिन्न विभागों को निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि 'महिला के परिजनों से बात हुई है. वे अस्पताल में व्यवस्था से संतुष्ट है. जहां भी कमियां हैं उसे सुधारने के निर्देश CHMO को दिया गया है'.

बता दें कि कुछ दिनों पहले सुकमा SP शलभ सिन्हा ने भी सीवियर एनीमिया से पीड़ित महिला को खून देकर उसकी जान बचाई थी.

Intro:ब्लड बैंक में नहीं था ब्लड फिर कलेक्टर ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान...

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कलेक्टर चंदन कुमार ने मानवता की मिसाल पेश की है। बुधवार को कलेक्टर ने चिंतलनार इलाके की एक गर्भवती महिला को अपना खून देकर उसकी जान बचाई। कुछ दिेनों पूर्व सुकमा पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने भी सीवियर एनीमिया से पीड़ित महिला को खून देकर जान बचाई थी।

Body:जानकारी के मुताबिक चिंतलनार की रहने वाली गर्भवती महिला हड़मे उम्र 25 को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सुकमा जिला अस्पातल में दाखिल कराया। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि महिला एनीमिक है और उसे खून चढ़ाना जरूरी है। महिला का ब्लड ग्रुप ए पाजीटिव है। परिवार के किसी सदस्य से मैच नहीं हुआ। जिला अस्पताल में भी ए पाजीटिव ब्लड उपलब्ध नहीं था। सोशल मीडिया के जरिये इस बात की जानकारी कलेक्टर सुकमा को मिली। संयोगवश उनका ब्लड ग्रुप ए पाजीटिव है। लिहाजा उन्होने बिना समय गंवाये खुद जिलो अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया और इस तरह महिला की जान बच सकी।

Conclusion:जिला अस्पताल का किया निरीक्षण...
रक्तदान करने के बाद कलेक्टर चंदन कुमार ने जिला अस्पताल के विभिन्न विभागों को निरीक्षण किया गया। उन्होने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से बात हुई है। परिजन अस्पताल व्यवस्था से संतुष्ट हैं। जहां भी कमियां है उसे सुधारने के निर्देश सीएमएचओ को दिया गया।

बाइट 01: चंदन कुमार, कलेक्टर सुकमा...
Last Updated : Sep 26, 2019, 5:40 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.