ETV Bharat / state

टीएस सिंहदेव आखिर क्यों नहीं मनाते अपना जन्मदिन ?

author img

By

Published : Oct 31, 2019, 7:29 PM IST

Updated : Jul 25, 2023, 8:00 AM IST

मंत्री टीएस सिंहदेव बीते 36 सालों से अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं. हालांकि उनके समर्थक अपने तरीकों से हर साल उनका जन्मदिन मनाते है. कांग्रेस पार्टी को समर्पित ये बाबा किसी खास वजह से अपने जन्मदिन पर केक नहीं काटते हैं.

मंत्री टीएस सिंहदेव

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के ये मंत्री कभी राजा की भूमिका में धीर-गंभीर नजर आते हैं, तो कभी मंत्री की जिम्मेदारी निभाते बच्चों संग मस्ती करते दिखे जाते हैं, कभी आदिवासी परंपरा में झूमते हुए मांदर बजाते हैं और नाचते हैं. 67 साल की उम्र में ये मंत्री हर किसी के साथ सेल्फी लेते भी नजर आ जाते हैं. 31 अक्टूबर 1952 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मे छत्तीसगढ़ के बाबा की शख्सियत ही कुछ ऐसी है कि जो भी उनसे एक बार मिल लेता है उनकी सादगी का मुरीद हो जाता है.

मंत्री टीएस सिंहदेव का जन्मदिवस

आज छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और सरगुजा रियासत के राजा त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव का जन्मदिन है, लेकिन वे बीते 36 साल से कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं. कहते हैं इसके पीछे देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की असमय मौत होना है. जन्म से कांग्रेसी त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव के 32वें जन्मदिन के दिन ही तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से इंदिरा गांधी की याद में कभी भी टीएस सिंहदेव में अपना जन्मदिन नहीं मनाया.

सिंहदेव परिवार का कांग्रेस के प्रति समर्पण देखते हुए 31 अक्टूबर को टीएस सिंहदेव ने अपना जन्मदिन पर केक काटना और सेलिब्रेट करना बंद कर दिया. हालांकि उनके समर्थक अपने अपने तरीके से उनका जन्मदिन मनाते हैं, लेकिन टीएस सिंहदेव 1984 से किसी उत्सव में शरीक नहीं हुए हैं.

Intro:सरगुज़ा : छत्तीसगढ़ के ये मंत्री कभी राजा की भूमिका में धीर गंभीर नजर आते हैं तो कभी मंत्री की जिम्मेदारी निभाते बच्चों संग मस्ती करते देखे जाते हैं, तो कभी आदिवासी परंपरा में झूमते हुए मांदर बजाते हैं और नाचते हैं, 67 वर्ष की उम्र पार कर चुके ये मंत्री हर किसी के साथ सेल्फी लेते भी देखे जाते हैं, और इस उम्र में भी नौजवानों सी फूर्ती के रखते हैं, बच्चो से इनका प्रेम कई बार देखा जाता है और हो भी क्यों ना आखिर वो भी कभी बच्चे थे, जब 31 अक्टूबर 1952 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में उनका जन्म हुआ था, तब पिता मदनेश्वर शरण सिंहदेव और माता देवेन्द्र कुमारी ने बेटे टी एस सिंह यानी की त्रिभुवनेश्वर शरण सिंह देव का पहला जन्म दिन 31 अक्टूबर 1953 को सेलिब्रेट किया था और राजपरिवार के बड़े बेटे का जन्मदिन वर्ष 1983 तक मनाया गया लेकिन जब टी एस सिंह 32 वर्ष के हुए यानी 31 अक्टूबर 1984 को उनका जन्म दिन नही मनाया गया उस दिन देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई और इस शोक की वजह से टी एस सिंहदेव का जन्म दिन नही मनाया गया।

Body:सिंहदेव परिवार का कांग्रेस के प्रति समर्पण और इंदिरा गांधी के प्रति निष्ठा के परिणामस्वरूप 32 वर्षीय नव युवक टी एस सिंहदेव में अपने जन्म दिन पर केक काटना व सेलिब्रेट करना बंद कर दिया तब से अब तक 36 वर्ष से टी एस सिंहदेव ने अपना जन्मदिन नही मनाया है, हालाकी उनके समर्थक अपने अपने तरीके से उनका जन्मदिन मनाते हैं, लेकिन टी एस सिंह किसी उत्सव में शरीक नही होते हैं।

सरगुज़ा राजपरिवार के जानकार और करीबी गोविंद शर्मा ने यह सारी जानकारी देते हुये बताया की टी एस सिंह स्व.इंदिरा गांधी को अपना आदर्श मानते थे और उनकी हत्या के बाद वो दुखी हुए इसी वजह से आज भी वो अपना जन्मदिन नही मनाते हैं।

बाईट01_गोविंद शर्मा (जानकार सरगुज़ा राजपरिवार)

देश दीपक सरगुज़ा

Conclusion:
Last Updated : Jul 25, 2023, 8:00 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.