ETV Bharat / state

नामांकन के बाद उम्मीदवार और प्रस्तावक सहित 372 लोगों से 17 लाख की टैक्स वसूली

author img

By

Published : Dec 8, 2019, 2:12 PM IST

Updated : Jul 25, 2023, 8:00 AM IST

नगरीय निकाय चुनाव के कारण नगर निगम को बकाया करों की वसूली हो रही है. पार्षद का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने नगर निगम को बकाया करों का भुगतान किया है.

Candidates of councilor post paid tax of 17 lakh rupees in Surguja
17 लाख की टैक्स वसूली

सरगुजा: नगरीय निकाय चुनाव के दौरान अंबिकापुर नगर निगम के राजस्व में जमकर इजाफा हुआ है. अब तक जो नेता चुनाव जीतने के बाद नगर निगम का टैक्स नहीं जमा करते थे, उन्होंने एक साथ ही 17 लाख रुपए का बकाया नगर निगम को चुका दिया है. टैक्स की बकाया राशि उन 372 लोगों से वसूली गई है. जो या तो पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं, या फिर उन उम्मीदवारों के प्रस्तावक हैं. जिन्हें पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र की जरुरत थी.

17 लाख की टैक्स वसूली

अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के 48 वार्ड में 300 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं. जिसके लिए 372 लोगों ने नगर निगम का बकाया टैक्स चुकाया है. पार्षद पद का नामांकन जमा करने और उस नामांकन में प्रस्तावक बनने वाले व्यक्ति को नगर निगम का सारा बकाया चुकता करना होता है. इसके बाद ही नगर निगम उस व्यक्ति को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करता है. इसी अनिवार्यता की वजह से लोगों ने अपना अपना बकाया चुकता कर दिया.

टैक्स में 10 फीसदी का इजाफा
अंबिकापुर नगर निगम जो टैक्स वसूली की श्रेणी में 20% वसूली ही कर पा रहा था. अब वह अचानक से 10 परसेंट की बढ़ोतरी के साथ 30% तक की वसूली वाले शहरों में शामिल हो गया है. नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी का मानना है की टैक्स वसूली में हुई इस बढ़ोतरी को वह लगातार जारी रखेंगे. आगे भी नगर निगम के बकाया टैक्स वसूल कर नगर निगम की माली हालत को सुधारेंगे.

Intro:सरगुजा : नगरी निकाय चुनाव में अंबिकापुर नगर निगम के राजस्व में जमकर इजाफा किया है इसके तहत अब तक जो नेता चुनाव जीतने के बाद नगर निगम का टैक्स जमा करने में रुचि नहीं दिखाते थे उन्होंने एक साथ ही 17 लाखबरुपए का बकाया नगर निगम को चुका दिया है। टैक्स की बकाया राशि उन 372 लोगों से वसूली गई है जो या तो पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं या फिर उन उम्मीदवारों के प्रस्तावक हैं जिन्हें पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी. बहरहाल चुनाव लड़ने के ही बहाने पर नगर निगम ने अपना बकाया टैक्स नेता जी से वसूल लिया और 17 लाख रुपए की आमदनी की है।

Body:दरअसल अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के 48 वार्ड में 300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं जिसके लिए 372 लोगों ने नगर निगम का बकाया टैक्स चुकाया है दरअसल पार्षद पद का नामांकन जमा करने वह उस नामांकन में प्रस्तावक बनने वाले व्यक्ति को नगर निगम का सारा बकाया चुकता करना होता है और तभी नगर निगम द्वारा उस व्यक्ति को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया जाता है लिहाजा इसी अनिवार्यता की वजह से लोगों ने अपना अपना बकाया चुकता कर दिया और नगर निगम को 17 लाख रुपये का टैक्स प्राप्त हुआ, इसके साथ ही अंबिकापुर नगर निगम जो टैक्स वसूली की श्रेणी में 20% वसूली जी कर पा रहा था अब वह अचानक से 10 परसेंट की बढ़ोतरी के साथ 30% तक की वसूली वाले शहरों में शामिल हो गया है।

Conclusion:नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी का मानना है की टेक्स वसूली में हुई इस बढ़ोतरी को वह लगातार जारी रखेंगे और आगे भी नगर निगम के बकाया टैक्स वसूल कर नगर निगम की माली हालत सही बनाए रखेंगे।

बाईट01_हरेश मंडावी (निगम आयुक्त ननि अम्बिकापुर)

देश दीपक सरगुज़ा
Last Updated : Jul 25, 2023, 8:00 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.