दुर्ग : दुर्ग नगर निगम में हुए चुनाव में बीजेपी की अलका बाघमार ने मेयर की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है. अलका बाघमार ने 67 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीता है. दुर्ग नगर निगम के 60 वार्ड में बीजेपी के 40, कांग्रेस के 12 और 8 निर्दलीय पार्षद जीते हैं.महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने कांग्रेस की प्रेमलता पोषण साहू को 67295 से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया. इस जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया है.इस परिणाम से दुर्ग नगर निगम में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है, जिससे नगर निगम में उनकी स्थिति मजबूत हुई है.
दुर्ग नगर निगम का पहला परिणाम : दुर्ग नगर निगम का पहले परिणाम में निर्दलीय पार्षद जीती थी. जहां वार्ड नंबर 29 से निर्दलीय प्रत्याशी बबीता गुड्डू यादव ने 605 वोट से जीत दर्ज की है. वहीं बीजेपी प्रत्याशी दूसरे और कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहीं. दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और योजनाओं ने जनता का विश्वास जीता है, जिसका प्रतिफल इस चुनाव परिणाम में दिखाई देता है.
दुर्ग नगर निगम में जीते पार्षद
1.मनीष साहू -भाजपा
2.गोविंद देवांगन - भाजपा
3. नरेंद्र बंजारे - भाजपा
4. लीना देवांगन - भाजपा
5. विजयंत पटेल - कांग्रेस
6. नीलेश अग्रवाल - भाजपा
7. जितेंद्र ताम्रकार - निर्दलीय
8. खालिक रिजवी - भाजपा
9. ज्ञानेश्वर ताम्रकार - भाजपा
10. चन्द्रशेखर चंद्राकर - भाजपा
11. आशीष चंद्राकर - भाजपा
12. अजीत वैद्य - निर्दलीय
13. संजय कोहले - कांग्रेस
14. ललिता ठाकुर - भाजपा
15. युराज कुंजाम - भाजपा
16. खिलावन मटियारा - निर्दलीय
17. सुरुचि उमरे - भाजपा
18. देवनारायण चंद्राकर - भाजपा
19. रंजिता पाटिल - भाजपा
20. सावित्री दमाहे - भाजपा
21. विद्यावती सिंह भाजपा निर्विरोध
22. काशीराम कोसरे - भाजपा
23. मनोज सोनी - भाजपा
24. डॉ पायल पाटिल - कांग्रेस
25. श्रद्धा सोनी - कांग्रेस
26. आर एन वर्मा - कांग्रेस
27. मनीष बघेल - कांग्रेस
28. ममता सेन - भाजपा
29. बबीता यादव - निर्दलीय
30. श्याम शर्मा - भाजपा
31. हर्षिका जैन - भाजपा
32. जितेंद्र महोबिया - भाजपा
33. शशि साहू - भाजपा
34. कमल देवांगन - भाजपा
35. कुलेश्वर साहू - भाजपा
36. प्रतिभा गुप्ता - निर्दलीय
37. शिव नायक - भाजपा
38. रामचंद्र सेन - भाजपा
39. गुलाब वर्मा - भाजपा
40. सविता चंद्राकर - भाजपा
41. रुबीना खोखर - कांग्रेस
42. प्रकाश गीते - निर्दलीय
43. दीपक साहू - कांग्रेस
44. मनीष कोठारी - भाजपा
45. संजय अग्रवाल - भाजपा
46. लीला धर पाल - भाजपा
47. डॉ देवनारायण तांडी - भाजपा
48. लोकेश्वरी ठाकुर - भाजपा
49. भास्कर कुंडले - कांग्रेस
50. रेखा बंजारे - कांग्रेस
51. जेम्स साजन जोसेफ - भाजपा
52. गुलशन साहू - भाजपा
53. सविता साहू - निर्दलीय
54. हिरौंदी चंदनिया - भाजपा
55. अश्वनी निषाद - कांग्रेस
56. ललित ढीमर - निर्दलीय
57. सरस निर्मलकर - भाजपा
58. रेशमा सोनकर - भाजपा
59. नीलिमा परिहार - भाजपा
60. निरा खींचरिया - कांग्रेस
भाजपा - 40
कांग्रेस - 12
नगर पंचायत उतई में बीजेपी सरकार : दुर्ग जिले के नगर पंचायत उतई में बीजेपी की सरकार बनी है. अध्यक्ष पद में बीजेपी के सरस्वती नरेंद्र साहू ने जीत दर्ज की है.
वार्ड 1 में कांग्रेस से रमशिला धनंजय नेताम
वार्ड 2 से भाजपा के सोनू राजपूत
वार्ड 3 से कांग्रेस के राकेश साहू
वार्ड 4 से भाजपा के लक्ष्मी नारायण साहू
वार्ड 5 से भाजपा के सतीश चंद्राकर
वार्ड 6 से भाजपा के लता सोनवानी
वार्ड 7 से भाजपा के भीमसेन सिन्हा
वार्ड 8 से जौहर पार्टी के विजय लक्ष्मी साहू
वार्ड 9 से द्वारिका साहू
वार्ड 10 से भाजपा के खूबी राम साहू
वार्ड11से भाजपा के शिवनारायण देशमुख
वार्ड 12 से भाजपा के अनीता नीलम गढ़े
वार्ड 13 से जौहर पार्टी के शिव ठाकुर
वार्ड 14 से भाजपा के संगीत रजक
वार्ड15 से भाजपा के सुनीता गौतम चंद्राकर की जीत
नगर निगम भिलाई चरोदा उपचुनाव में वार्ड नं 32 देवबलौदा बस्ती के विजयी प्रत्याशी शिवकुमारी ललित यादव बीजेपी को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.
कुम्हारी नगर पालिका से बीजेपी प्रत्याशी मीना वर्मा 4 हजार वोटों से जीत गई हैं.कुम्हारी नगर पालिका क्षेत्र में कांग्रेस के 11, बीजेपी 11 और 2 निर्दलीय पार्षद जीते हैं.
नगर पंचायत में बीजेपी का कब्जा : नगर पंचायत अमलेश्वर में पहली बार बीजेपी का कब्जा हुआ है.बीजेपी प्रत्याशी दयानंद सोनकर 319 मतों से जीते हैं.
पत्रकारों ने चुनावी कव्हरेज का किया विरोध : दुर्ग नगर निगम चुनाव के दौरान एक अप्रत्याशित घटना सामने आई है, जहां मीडिया कर्मियों ने चुनावी कवरेज का बहिष्कार करते हुए जोरदार नारेबाजी की.इस विरोध का मुख्य कारण मीडिया सेंटर में आवश्यक चुनावी अपडेट्स की अनुपलब्धता बताई जा रही है, जिससे पत्रकारों को समय पर सटीक जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है. मीडिया कर्मियों का आरोप है कि चुनाव आयोग द्वारा स्थापित मीडिया सेंटर में पर्याप्त सुविधाओं और सूचनाओं का अभाव है. इससे ना केवल उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है, बल्कि जनता तक सही समय पर जानकारी पहुंचाने में भी बाधा उत्पन्न हो रही है.स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पत्रकारों ने सामूहिक रूप से बहिष्कार का निर्णय लिया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई काउंटिंग : 11 फरवरी को मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा लिए स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर CAF को तैनात किया गया था. जिसे लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने अधिकारियों के साथ मिलकर स्ट्रांग रूम का लगातार जायजा लिया था. इस बार दुर्ग नगर निगम के चुनाव में कुल 2 लाख 37 हजार 955 मतदाता थे. लेकिन 63.78 प्रतिशत ही मतदान हुआ .जिसकी गिनती 8 राउंड में पूरी हुई. जिला प्रशासन ने ईवीएम और मतगणना स्थल का सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की.