रायपुर : कोरोना वैक्सीन की तीसरी खेप सोमवार को हैदराबाद से रायपुर एयरपोर्ट पहुंची. कंपनी ने दूसरी खेप में कुल 5 कार्टन में 50 हजार से ज्यादा वैक्सीन भेजी है. यहां से वैक्सीन विभिन्न जिलों में भेजी जाएगी.

छत्तीसगढ़ में 13 फरवरी से दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने जा रही है. स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे चरण से पहले यानी 13 फरवरी तक 2 लाख 67 हजार 402 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अगर अभी देखा जाए तो प्रदेश में 1 लाख 31 हजार 178 यानी केवल 49 प्रतिशत लोगों ने ही टीका लगाया है.

पढ़ें : राहत भरी खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के महज 4,320 एक्टिव केस
कोरोना टीकाकरण के लिए प्रदेश में बनाए गए थे 99 बूथ
प्रदेश में 13 जनवरी को कोरोना वैक्सीन की पहली खेप फ्लाइट के माध्यम से पहुंची थी. पहले खेप में कुल 3,23,000 वैक्सीन प्रदेश पहुंची थी. 16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण शुरू किया गया. कोरोना टीकाकरण के लिए प्रदेश में 99 बूथ बनाए गए थे. प्रत्येक बूथ में प्रतिदिन 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया था.
टीका नए स्ट्रेन से भी करेगा बचाव
कुछ दिन पहले ETV भारत ने डॉक्टर अरुण दाबके से एक्सक्लूसिव बातचीत की थी. इसमें डॉ अरुण दाबके ने बताया था कि यह वैक्सीन जो अभी पूरे देश में लगाई जा रही है यह नए स्ट्रेन को भी प्रोटेक्शन देगा. यह ब्रिटेन के केस स्टडी में कंफर्म हुआ है. इसलिए हम यह मानकर चलते हैं कि अगर कुछ नए म्युटेंट्स स्ट्रेन आते भी हैं तो यह वैक्सीन की इम्युनिटी उससे भी प्रोटेक्शन देगी.
पढ़ें : कोरोना संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए खोला खजाना
31 जनवरी तक के आंकड़े
जनवरी | पॉजिटिव मरीज | एक्टिव केस | मौत | कुल मौत |
1 | 932 | 11344 | 3 | 3375 |
2 | 1147 | 10517 | 11 | 3386 |
3 | 714 | 9980 | 14 | 3437 |
4 | 1147 | 9766 | 12 | 3437 |
5 | 1021 | 9111 | 25 | 3437 |
6 | 1050 | 9109 | 10 | 3447 |
7 | 1010 | 8859 | 7 | 3454 |
8 | 960 | 9045 | 15 | 3454 |
9 | 1014 | 9274 | 15 | 3484 |
जनवरी | पॉजिटिव मरीज | एक्टिव केस | मौत | कुल मौत |
10 | 661 | 8967 | 6 | 3490 |
11 | 853 | 8550 | 15 | 3505 |
12 | 729 | 7791 | 12 | 3517 |
13 | 671 | 7791 | 10 | 3527 |
14 | 607 | 7418/ | 10 | 3537 |
15 | 521 | 6293 | 7 | 3577 |
16 | 566 | 6867 | 7 | 3551 |
17 | 323 | 6832 | 7 | 3558 |
18 | 417 | 5995 | 7 | 3565 |
जनवरी | पॉजिटिव मरीज | एक्टिव केस | मौत | कुल मौत |
19 | 383 | 5932 | 10 | 3575 |
20 | 594 | 5932 | 10 | 3585 |
21 | 560 | 5638 | 9 | 3594 |
22 | 440 | 5308 | 8 | 3601 |
23 | 377 | 5040 | 8 | 3609 |
24 | 300 | 4943 | 8 | 3609 |
25 | 482 | 4896 | 13 | 3630 |
26 | 321 | 5021 | 9 | 3644 |
27 | 439 | 4513 | 1 | 3647 |
जनवरी | पॉजिटिव मरीज | एक्टिव केस | मौत | कुल मौत |
28 | 412 | 4450 | 5 | 3682 |
29 | 370 | 4358 | 4 | 3689 |
30 | 413 | 4260 | 5 | 3698 |
31 | 265 | 4327 | 3 | 3701 |
तारीख | मौत की संख्या |
29 मई | 1 |
19 जून | 10 |
29 जुलाई | 50 |
11 अगस्त | 100 |
11 सितंबर | 500 |
2 अक्टूबर | 1000 |
19 अक्टूबर | 1500 |
30 अक्टूबर | 2000 |
11 नवंबर | 3371 |
अक्टूबर में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत
प्रदेश में पिछले 31 दिनों में 277 संक्रमित मरीजों की कोरोना से मौत हुई. हालांकि मरने वालों में ज्यादातर लोग किसी न किसी बीमारी से ग्रसित थे. प्रदेश में कोरोना से पहली मौत 29 मई को रायपुर में हुई थी. अबतक अक्टूबर में सबसे ज्यादा 1 हजार 144 और नवंबर में 760 मरीजों की मौत हो चुकी है.
19 मार्च को छत्तीसगढ़ में मिला था पहला कोरोना संक्रमित मरीज
छत्तीसगढ़ में सबसे पहले 19 मार्च को कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था. लंदन से आई युवती संक्रमित पाई गई थी. जो लगभग 2 हफ्ते में ठीक होकर घर लौट गई थी. वहीं कोरोना संक्रमण से पहली मौत रायपुर के ही बिरगांव नगर निगम क्षेत्र हुई थी. 16 जनवरी से पूरे प्रदेश में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण लगना शुरू हो चुका है. कोरोना के टीकाकरण शुरू होने से लोगों को काफी हद तक राहत देखने को मिली. प्रदेश में इस वक्त कोरोना टीकाकरण के आंकड़े 60 प्रतिशत हैं. वहीं स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को जागरूक कर रहा है.