ETV Bharat / state

किसान का बेटा किसानों को कर रहा है परेशान: रमन सिंह

author img

By

Published : Dec 9, 2019, 8:08 PM IST

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला. रमन ने कहा कि सरकार बने एक साल हो गए है, लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है. किसान परेशान हैं.

रमन ने भूपेश पर साधा निशाना
रमन ने भूपेश पर साधा निशाना

रायपुरः भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर जोरदार हमला बोला. रमन सिंह ने भाजपा दफ्तर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था से लेकर धान खरीदी के मु्द्दे पर राज्य सरकार को जमकर घेरा. रमन ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है, पिछले एक साल के दौरान प्रदेश में लगातार गैंगरेप और अपहरण, लूट जैसी वारदात हो रही हैं.

रमन ने भूपेश पर साधा निशाना

वहीं धान खरीदी के मुद्दे पर भी रमन ने तीखे तेवर दिखाए और कहा कि धान खरीदी को लेकर सरकार की नीयत साफ नहीं है. किसानों से एक-एक दाना धान का खरीदने का दावा करने वाली कांग्रेस अब खरीदी की सीमा तय कर रही है जो प्रदेश के किसानों के साथ धोखा है. वहीं रमन ने आरोप लगाया कि धान को रखने वाले किसानों को चोर और अपराधी समझा जा रहा है.

किसान पहली बार इतना परेशान
रमन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उनके कार्यकाल के दौरान 15 साल तक लगातार धान की खरीदी की गई लेकिन किसान पहली बार इतना परेशान नजर आ रहा है, रमन ने कहा कि धान खरीदी में इस बार किसान इस कदर परेशान है कि उनको ऐसा लग रहा है कि उन्होंने धान नहीं बल्कि अफीम की खेती कर ली है. वहीं रमन ने आरोप लगाया कि प्रदेश के लगभग हर जिले से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि खरीदी करने के बाद भी किसानों को पेमेंट नहीं हो पा रहा है.

'किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाए'
रमन सिंह ने भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि किसान का बेटा किसानों को परेशान कर रहा है, प्रदेश में हालात ऐसे हो गए हैं कि किसानों को औने पौने दाम पर धान बेचना पड़ रहा है, साथ ही रमन ने राज्य सरकार को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अपने वादे के मुताबिक किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाए वरना एक-एक सोसायटी में जाकर भाजपा प्रदर्शन करेगी.

Intro:cg_rpr_04_dr_raman_attack_on_cg_govt_avb_7203517

फीड 1362 मोजो से भेजी गई है

रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला है। डॉ रमन सिंह ने कहा कि सरकार बने एक साल हो गए है लेकिन प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। प्रदेश में लगातार गैंग रेप और अपहरण लूट की घटनाएं हो रही है। उन्होंने सामुहिक बलात्कार और अपहरण की घटना को लेकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है.

Body:भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता लेकर डॉ रमन ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है. उन्होंने कहा कि एक हफ्ते में सामुहिक बलात्कार की चार घटनाएं घटी है. चार सामुहिक बलात्कार की घटना प्रदेश में घटी लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से एक बयान नहीं आया. राजनांदगांव में बच्चे का अपहरण हुआ. इतना हौसला अपराधियों में बढ़ गया है कि घर के बाहर खेलते बच्चे का अपहरण हो गया.यही नहीं प्रदेश में चल रही धान खरीदी को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत साफ नही है। धान को रखने वाले किसानों को चोर और अपराधी समझा जा रहा है, धान खरीदी की सीमा प्रतिदिन के हिसाब से तय किया गया है। किसानों से एक एक दाना खरीदी करने का वादा करने वाली सरकार अब वादों से ही मुकर गई है। छग में हमने 15 साल धान खरीदी की है लेकिन किसान पहली बार इतना परेशान हो रहा है। उसको ऐसा लग रहा है कि वो धान नही अफीम की खेती कर लिया है। बेमेतरा, मुंगेली, रायगढ़, दतरेंगा कवर्धा राजनांदगांव के कई धान खरीदी केंद्रों में किसान प्रदर्शन कर रहे है। किसान जितना धान लाता है उसको खरीदा जाए, कोटा जो तय किया है उसको खत्म करे। 8 दिन से खरीदी करने के बाद भी किसानों को पेमेंट नही हो पा रहा है। किसानों को इतना परेशान किया जा रहा है कि वो अपने धान को औने पौने दाम पर बेचने मजबूर है। आज किसान का बेटा किसानो को परेशान कर रहा है मन मे इच्छा नहीं हो काम करने की तो ऐसी स्थिति बनती है इनके अध्यनदल की रिपोर्ट 6 से 8 महीने में नही आने वाली। एक एक सोसायटी के जाकर भाजपा जाकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

बाईट डॉ रमन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा

मयंक ठाकुर ईटीवी भारत रायपुरConclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.