रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों के कम होती संख्या के कारण प्रदेश के अस्पतालों में अब बेड की कमी नहीं है. प्रदेश सरकार ने बेड की उपलब्धता को लेकर http://www.cgcovidjansahayta.com साइट की व्यवस्था की है. इसके जरिए कोई भी व्यक्ति बेड की जानकारी ले सकता है. जिसमें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हर रोज खाली होने वाले बेड की संख्या के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि लोगों को इधर-उधर भटकना ना पडे़. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हर रोज खाली होने वाले बेड की संख्या के बारे में जानकारी दी जा रही है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में सरकारी हॉस्पिटल, प्राइवेट हॉस्पिटल और कोविड केयर सेंटर में 32681 बेड हैं.
छत्तीसगढ़ में बुधवार को मिले 2,829 नए कोरोना मरीज, 56 की मौत
साइट के अनुसार बेड का डाटा-
टोटल नंबर ऑफ कोविड बेड | 32681 |
नंबर ऑफ बेड विथ O2 सपोर्ट | 11384 |
खाली बेड विदा O2 सपोर्ट | 7791 |
नंबर ऑफ बेड विदाउट O2 सपोर्ट | 16613 |
खाली बेड विदाउट O2 सपोर्ट | 13262 |
टोटल एचडीयू बेड | 1665 |
खाली एचडीयू बेड | 877 |
टोटल आईसीयू बेड | 2964 |
खाली आईसीयू बेड | 1232 |
टोटल नंबर ऑफ वेंटिलेटर | 1085 |
खाली वेंटिलेटर | 315 |
टोटल बेड अवेलेबल | 23117 |
रायपुर में कितने बेड खाली
बेड | टोटल | फुल | खाली |
नॉर्मल बेड | 2088 | 260 | 1828 |
ऑक्सीजन बेड | 3229 | 576 | 2653 |
एचडीयू बेड | 567 | 88 | 479 |
आईसीयू बेड | 833 | 212 | 621 |
वेंटिलेटर बेड | 474 | 284 | 190 |