रायपुर : राजधानी सहित प्रदेश के कई जगहों पर पहले के मुकाबले तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी.
बता दें कि रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री है. जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री है. वहीं सबसे कम तापमान रहने वाले सरगुजा संभाग में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री है.
छत्तीसगढ़ के मुख्य शहरों का तापमान-
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
रायपुर | 32 | 11 |
बिलासपुर | 31 | 13 |
बस्तर | 32 | 13 |
सरगुजा | 29 | 12 |
दुर्ग | 32 | 13 |
बलौदा बाजार | 31 | 12 |
जांजगीर-चांपा | 32 | 14 |
गरियाबंद | 34 | 14 |
कोरबा | 32 | 12 |