रायपुर: एक अगस्त का दिन इतिहास में काफी महत्व रखता है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1921 में 396 हड़तालें हुई, जिनमें छह लाख श्रमिक शामिल (History of 1st August in India and world )थे. इससे 70 लाख कार्यदिवसों का नुकसान हुआ. शहरों से लेकर गांव देहात में इस आंदोलन का असर दिखाई देने लगा.अंग्रेज हुक्मरानों की बढ़ती ज्यादतियों का विरोध करने के लिए महात्मा गांधी ने 1920 में एक अगस्त को असहयोग आंदोलन की शुरुआत की. आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में जाना छोड़ दिया. वकीलों ने अदालत में जाने से मना कर दिया. कई कस्बों और नगरों में श्रमिक हड़ताल पर चले गए.
1 अगस्त का इतिहास:
- 1831: नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया.
- 1883: ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू.
- 1914: प्रथम विश्व युद्ध शुरू.
- 1916: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरुआत की.
- 1920: महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की.
- 1920: विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन.
- 1932: जानी मानी हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म.
- 1953: क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया.
- 1953: देश में सभी एयरलाइंसों का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया.
- 1957: नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना.
- 1960: पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद कर दिया गया.
- 1975: दुर्बा बनर्जी एक वाणिज्यिक यात्री विमान का संचालन करने वाली विश्व की पहली पेशेवर महिला पायलट बनीं.
- 1995: हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की.
- 2004: श्रीलंका ने भारत को हराकर क्रिकेट का एशिया कप जीता.
- 2006: जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की.
- 2007: वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते.
यह भी पढ़ें: International friendship day 2022: अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस का इतिहास और महत्व
1 अगस्त को जन्मे व्यक्ति:
- 1869: हरकोर्ट बटलर, उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल थे.
- 1882: पुरुषोत्तम दास टंडन, स्वतंत्रता सेनानी.
- 1899: कमला नेहरू, प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी.
- 1910: मुहम्मद निसार, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी.
- 1913: भगवान दादा, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता व निर्माता-निर्देशक.
- 1924: फ्रैंक वोरेल, वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर.
- 1932: मीना कुमारी, फिल्म अभिनेत्री.
- 1955: अरुण लाल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर.
- 1939: गोविन्द मिश्र, प्रसिद्ध साहित्यकार.
- 1924: शाह अब्दुल्ला, सऊदी अरब के राजा.