ETV Bharat / state

कांग्रेस की 'भारत बचाओ रैली' में शामिल होंगे सीएम बघेल

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली आयोजित करेगी. इस रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश के हजारों कांग्रेसी शामिल होंगे.

author img

By

Published : Dec 14, 2019, 9:52 AM IST

Updated : Dec 14, 2019, 11:25 AM IST

bharat bachao rally
भारत बचाओ रैली

रायपुर: केंद्र सरकार के विरोध में कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली आयोजित करेगी. इस रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की 'विभाजनकारी' नीतियों को उजागर करना है. छत्तीसगढ़ के हजारों कांग्रेसी दिल्ली कूच किए हैं. इस रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश के अन्य आला नेता शामिल होंगे.

कांग्रेस की 'भारत बचाओ रैली'

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
इसी बीच असम कांग्रेस ने शुक्रवार को जंतर मंतर पर नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. असम कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने दावा किया गया कि इस अधिनियम से असमिया भाषी लोग अपनी पहचान और संस्कृति खो देंगे.

कांग्रेस की 'भारत बचाओ रैली' में दिल्ली से 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे
मोदी सरकार की 'जन-विरोधी और दोषपूर्ण' नीतियों के खिलाफ 14 दिसंबर को यहां होने वाली 'भारत बचाओ रैली' में पार्टी के लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे.इससे पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लिया.

पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी रैली को संबोधित करेंगी
रैली को लेकर चोपड़ा ने दावा किया कि प्रदर्शन में दिल्ली से 50 हजार से अधिक लोग हिस्सा लेंगे. चोपड़ा ने रैली को सफल बनाने के लिये पूरे शहर में जनसभाएं किया.दिल्ली कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि रैली में पार्टी के लाखों कार्यकर्ता और देश के अन्य हिस्सों के लोग शामिल होंगे. शर्मा ने कहा कि लोगों को रैली में लाने के लिये अन्य नेता भी विधानसभा और वार्ड स्तर पर काम कर रहे हैं.

Intro:Body:

rally

Conclusion:
Last Updated : Dec 14, 2019, 11:25 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.