ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ का मौसम: कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार, 43.8 डिग्री तापमान के साथ मुंगेली रहा गर्म

author img

By

Published : Apr 19, 2022, 9:34 AM IST

छत्तीसगढ़ के मौसम में चेंजिग देखने को मिल रहा है. प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है, जिसमें से मुंगेली में 43.8 डिग्री तापमान दर्ज है. मौसम विभाग के मुताबिक कई जगहों पर बारिश की छींटे की पड़ने की संभावना है.

Chhattisgarh Weather
छत्तीसगढ़ का मौसम

रायपुर: राजधानी समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बना हुआ है. इस कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है. राजनांदगांव में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि मुंगेली की तुलना में लगभग 1 डिग्री कम है. अन्य दिनों की तुलना में सोमवार को राजधानी में गर्मी की तपिश महसूस की गई और सुबह से लेकर शाम तक मौसम गर्म रहा.

यह भी पढ़ें: सीएम बघेल की चेतावनी: ब्रांडेड दवाई लिखने वाले सरकारी डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई

हल्की बारिश होने की संभावना: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश के उत्तर में पश्चिमी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का आगमन बना हुआ है. इस कारण मंगलवार को छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में वृद्धि का ट्रेंड लगातार बने रहने की संभावना है. वर्षा का क्षेत्र मुख्यता दक्षिण छत्तीसगढ़ बस्तर संभाग में रहने की संभावना है.

कई स्थानों का तापमान दर्ज: सोमवार को मुंगेली में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री, रायपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री, रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, बिलासपुर में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री, पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री, अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 40. 9 डिग्री न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री, राजनादगांव का अधिकतम तापमान 43 डिग्री न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.