रायपुर: पिछले तीन दिनों से रायपुर में गरज चमक के साथ रिमझिम बारिश के कारण मौसम में ठंडक का बनी हुई थी. इस दौरान उमस और गर्मी से भी शहरवासियों को थोड़ी राहत मिली थी. बुधवार से तापमान बढ़ने के कारण उमस और गर्मी महसूस की जा रही है. गुरुवार की सुबह फिर से तेज धूप निकल गई है. जिसके कारण उमस और गर्मी का आलम अभी से देखने को मिल रहा है. वहीं मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. Chhattisgarh Weather Forecast
यह भी पढ़ें: Raipur Mandi Bhav Today: रायपुर सब्जी मंडी रेट
छत्तीसगढ़ का मौसम पूर्वानुमान: मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि "एक चिह्नित निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास स्थित है. इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. मानसून द्रोणिका जैसलमेर कोटा निम्न दाब का केंद्र सीधी अंबिकापुर जमशेदपुर दीघा और उसके बाद पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक मध्य समुद्र तल पर स्थित है. एक द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से पूर्वी असम तक गुजरात मध्य प्रदेश उत्तर छत्तीसगढ़ झारखंड गंगेटिक पश्चिम बंगाल उत्तर बांग्लादेश मेघालय होते हुए 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है."
प्रदेश के शहरों का तापमान: बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया.
1 जून से लेकर 14 सितम्बर तक प्रदेश में बारिश के आंकड़े
- बालोद जिले में 1241.9 मिलीमीटर
- बलौदा बाजार जिले में 1059.6 मिलीमीटर
- बलरामपुर जिले में 847.6 मिलीमीटर
- बस्तर जिले में 1610.2 मिलीमीटर
- बेमेतरा जिले में 659.2 मिलीमीटर
- बीजापुर जिले में 2391.5 मिलीमीटर
- बिलासपुर जिले में 1205.5 मिलीमीटर
- दंतेवाड़ा जिले में 1546.2 मिली मीटर
- धमतरी जिले में 1126.2 मिलीमीटर
- दुर्ग जिले में 901.1 मिलीमीटर
- गरियाबंद जिले में 1132.4 मिलीमीटर
- जांजगीर जिले में 1248.3 मिलीमीटर
- जशपुर जिले में 885.4 मिलीमीटर
- कबीरधाम जिले में 1018.8 मिलीमीटर
- कांकेर जिले में 1440.4 मिली मीटर
- कोंडागांव जिले में 1166.9 मिलीमीटर
- कोरबा जिले में 1071.3 मिलीमीटर
- कोरिया जिले में 753.7 मिली मीटर
- महासमुंद जिले में 1047.8 मिलीमीटर
- मुंगेली जिले में 1154.3 मिलीमीटर
- नारायणपुर जिले में 1319.9 मिलीमीटर
- रायगढ़ जिले में 1076.7 मिलीमीटर
- रायपुर जिले में 806.1 मिलीमीटर
- राजनांदगांव जिले में 1133.7 मिलीमीटर
- सुकमा जिले में 1384.8 मिलीमीटर
- सूरजपुर जिले में 892.7 मिलीमीटर
- सरगुजा जिले में 569.2 मिलीमीटर