ETV Bharat / state

कोंडागांवः धान खरीदी पर लता उसेंडी ने भूपेश सरकार को घेरा, बोलीं- सरकार भूली वादा

author img

By

Published : Dec 1, 2019, 10:41 PM IST

Updated : Dec 2, 2019, 12:00 AM IST

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को जिले के धान खरीदी केंद्रों में सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

भाजपा ने किया प्रदर्शन
भाजपा ने किया प्रदर्शन

कोंडागांव: जिले के धान खरीदी केंद्रों पर भारतीय जनता पार्टी ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया. पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने गिरोला धान खरीदी केंद्र पर भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. उन्होंने भूपेश सरकार को उनके किए वादे याद दिलाए.

धान खरीदी पर लता उसेंडी ने भूपेश सरकार को घेरा

उसेंडी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पर भी वादाखिलाफी का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हाथ में गंगा जल लेकर किसानों का धान 2500 रुपए में खरीदने और 10 दिन के अंदर कर्जमाफी करने की कसम खाई थी, जिसे पूरा करने से पीछे हट रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो गंगा जल को भी नहीं छोड़ा उसे भी बदनाम कर दिया.

आंदोलन करने की दी चेतावनी

उसेंडी ने कहा कि सरकार जब तक अपना किया वादा पूरा नहीं करती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा.

Intro:आज पूरे प्रदेश में राज्य सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक दिवसीय हल्ला बोल धरना प्रदर्शन किया गयाBody:कोंडागांव जिले में भी धान खरीदी केंद्रों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया गया पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने गिरोला धान खरीदी केंद्र पर भूपेश सरकार पर हमला बोला और उन्हें उनके वादे याद दिलाते हुए कहा कि किसानों से किये हुए पूरे वादे पूर्ण करो किसानों का कर्जा माफी करो,धान की खरीदी 2500 रुपये में की जाए,
बाइट_दीपेश अरोरा , जिलाध्यक्ष बीजेपी कोंडागांवConclusion:कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कोंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पर भी वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए लता उसेंडी नेकहा कि आपने गंगा जल की कसम खाई थी कि हम किसान का धान 2500 रुपए में, और कर्जा 10 दिन में माफ करेगे उस कसम का क्या हुआ आपने तो गंगा जल को भी बदनाम कर दिया। आज किसान परेशान ने उसकी धान की खरीदी नही हो रही है आपने तो कलेक्टरो को बोल कर यह भी आदेश मीटिंगों में करा दिया कि पहले किसान लेम्स से टोकन लेगा फिर लेम्स के कर्मचारियों के द्वारा किसानों के घरों में धान की जांच की जाएगी कि यह धान किसानो की है कि नही भूपेश बघेल जी होश में आओ आप को तो प्रदेश के अन्न दाताओ पर भरोसा ही नही है आप तो उन्हें संदेह की नजर से देख रहे हो भूपेश बघेल जी अपने वादे पूरे करो नही तो हम इसी तरह आये दिन आंदोलन करते रहेंगे
Last Updated : Dec 2, 2019, 12:00 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.