ETV Bharat / state

कवर्धा: तेंदुए का शिकार करने वाले दो शिकारी गिरफ्तार

तेंदुए का शिकार करने वाले शिकारी को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके घर से तेंदुए की खाल बरामद की गई है.

author img

By

Published : Feb 20, 2021, 3:44 PM IST

Updated : Feb 20, 2021, 4:54 PM IST

police arrested two accused in Leopard prey case in kawrdha
आरोपी

कवर्धा : वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए तेंदुए का शिकार करने वाले दो शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है. शिकारियों ने करंट लगाकर तेंदुए का शिकार किया था. जांच रिपोर्ट में भी ये बात सामने आई कि तेंदुए की मौत करंट लगने से हुई थी. विभाग ने तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया है.

तेंदुए को मारने के लिए लगाया था करंट

15 फरवरी को तेंदुए की मौत करंट लगने से हुई थी. 16 फरवरी को मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से आरोपियों के घर में छापा मारा. आरोपियों के घर से तेंदुए की खाल बरामद की गई.

कवर्धा: करंट की चपेट में आने से तेंदुए की मौत

पुलिस ने आरोपी हरिचंद और भुखलु को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जंगली सुअर और हिरण के शिकार की नीयत से करंट लगाया था. करंट की चपेट में तेंदुआ आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

Last Updated : Feb 20, 2021, 4:54 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.