ETV Bharat / state

15 साल बाद नगर पालिका कवर्धा में कांग्रेस की सरकार, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने ली शपथ

author img

By

Published : Jan 11, 2020, 7:30 PM IST

Updated : Jan 11, 2020, 9:26 PM IST

सरदार पटेल मैदान में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया.

oath ceremony of president and vice president in kawardha muncipality
अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने ली शपथ

कवर्धा: सरदार पटेल मैदान में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. वहीं प्रदेश के वन मंत्री मोहम्मद अकबर की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई.

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने ली शपथ

15 वर्षों बाद कांग्रेस यहां सत्ता में वापस आई है. ऋषि शर्मा ने अध्यक्ष और जमील खान ने उपाध्यक्ष पद के लिए शपथ लिया. इसके साथ ही मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपने हाथों से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित सभी वार्ड के पार्षदों को प्रमाण पत्र दिया. वहीं इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों की मौजूदगी रही.

कवर्धा के अनुभागीय अधिकारी विपुल गुप्ता ने अध्यक्ष पद को गोपनीयता की शपथ दिलाई. अध्यक्ष पद की शपथ लेते हुए ऋषि शर्मा भावुक हो उठे. वही मंत्री ने अध्यक्ष को उनके कमरे में लेजाकर कुर्सी सौंपते हुए शुभकामनाएं दी.

कार्यक्रम के बाद नगर में विजय जुलूस निकाला गया. अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'नगर में विकास करने के लिए जल्द ही परिषद का बैठक लेकर आयोजन मनाया जाएगा. वहीं 10 साल तक नेता प्रतिपक्ष रहे जमील खान ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली और नगर के विकास के लिए कार्य करने की बात कही.'

Intro:कवर्धा छत्तीसगढ़ के वन मंत्री की मौजूदगी में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पदभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। 15 वर्षों बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी किया और ऋषि शर्मा ने अध्यक्ष और जमील खान ने उपाध्यक्ष पद ग्रहण किया इस अवसर पर सरदार पटेल मैदान में पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Body:कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री मोहम्मद अकबर अपने हाथों से अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सभी वार्ड के पार्षदों को प्रमाण पत्र दिया। वही इस कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में शहरवासियों की मौजूद रही। आपको बता दें कवर्धा की अनुभागीय अधिकारी विपुल गुप्ता ने अध्यक्ष पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई अध्यक्ष पद की शपथ लेते हुए ऋषि शर्मा भाव हो उठे।वही मंत्री ने अध्यक्ष को उनके कमरे में लेजाकर कुर्सी सौंपते हुए शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम के बाद नगर में विजय जुलूस निकाला गया अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नगर में विकास करने के लिए जल्द ही परिषद का बैठक लेकर आयोजन मनाया जाएगा वहीं 10 वर्ष तक नेता प्रतिपक्ष रहे जमील खान ने आज उपाध्यक्ष पद का शपथ लिया और नगर के विकास के लिए कार्य करने की बात कह रहे हैं।

Conclusion:बाईट01 ऋषि शर्मा, न्यू अध्यक्ष नगरपालिका कवर्धा
बाईट02 जमील खान,उपाध्यक्ष नगरपालिका कवर्धा
Last Updated : Jan 11, 2020, 9:26 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.