ETV Bharat / state

झगराखंड नगर पंचायत में कांग्रेस का अध्यक्ष, बीजेपी का दामन छोड़ने वाले पार्षद बने उपाध्यक्ष

author img

By

Published : Jan 8, 2020, 10:17 PM IST

Updated : Jan 8, 2020, 11:09 PM IST

झगराखंड नगर पंचायत में कांग्रेस ने बाजी मारते हुए अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाया है.

Congress occupies Jhagrakhand
झगराखण्ड में कांग्रेस का कब्जा

कवर्धा : झगराखंड नगर पंचायत में कांग्रेस के रजनीश पांडे दूसरी बार अध्यक्ष बने. बीजेपी पार्षद ने कांग्रेस में शामिल होकर रजनीश पांडे का समर्थन किया और इस तरह रजनीश 10 वोटों के साथ अध्यक्ष बनने में सफल रहे. वहीं कांग्रेस में शामिल हुए बीजेपी पार्षद को उपाध्यक्ष बनाया गया.

झगराखण्ड में कांग्रेस का कब्जा

कांग्रेस ने मारी बाजी

नगरीय निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद से ही झगराखंड नगर पंचायत में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी अपनी सरकार बनाने के लिए मेहनत कर रही थी, लेकिन कांग्रेस ने कब्जा जमाने में सफलता हासिल की.

15 वार्डों वाली झगराखंड नगर पंचायत में बीजेपी को 6, कांग्रेस को 6 और 3 निर्दलीय जीते थे. इसके बाद से ही दोनो पार्टियां निर्दलीयों को मिलाने की कोशिश की, जिसमे कांग्रेस ने बाजी मारी, वहीं लगातार तीसरी बार भाजपा से पार्षद रहे अब्दुल सत्तार को भी कांग्रेस ने अपने खेमे में मिलाकर अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया.

भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पार्षद को उपाध्यक्ष बनाया गया

कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए रजनीश पांडे का नाम सामने रखा जो पूर्व में नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, जिसका फायदा कांग्रेस को मिला और 15 सीटों में से 10 मत हासिल कर कांग्रेस ने अपनी सरकार बनाने में सफलता हासिल की. वहीं भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पार्षद को उपाध्यक्ष बनाया गया है. बता दें कि मनेंद्रगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत, नगर पालिका, और नगर निगम तीनो में कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है.

Intro:
एंकर - नगरपंचायत झगराखण्ड में कांग्रेस का हुआ कब्जा। 15 में 10 वोट कांग्रेस के पक्ष में पड़े। भाजपा पार्षद ने एन मौके पर कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस का किया समर्थन। रजनीस पांडे दूसरी बार बने नगरपंचायत झगराखण्ड के अध्यक्ष। कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा पार्षद को उपाध्यक्ष बनाया गया।

Body:
वीओ - नगरियनिकाय चुनाव परिणाम आने के बाद से ही झगराखण्ड नगरपंचायत में भाजपा और कांग्रेस दोनो ही पार्टी अपनी सरकार बनाने के लिए बेजोड़ मेहनत कर रही थी आखिरकार कांग्रेस ने अपना कब्जा करने में सफलता हासिल की। बतादे की नगरपंचायत झगराखण्ड में 15 वार्ड में चुनाव हुए थे, जिसका परिणाम 6भाजपा, 6कांग्रेस, और 3निर्दलीय में खाते में आया, जिसके बाद से ही दोनो पार्टियां निर्दलीयों को मिलाने की बेजोड़ कोसिस की जिसमे कांग्रेस ने बाजी मारी, वहीं कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार भाजपा से पार्षद रहे अब्दुल सत्तार को भी अपने खेमे में मिलाकर अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया। कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए रजनीस पांडे का नाम सामने रखा जो पूर्व में नगरपंचायत अध्यक्ष रह चुके है। जिसका फायदा कांग्रेस को मिला और 15 सीट में से 10 पाकर कांग्रेस ने अपनी सरकार बनाने में सफलता हासिल की। वहीं भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पार्षद को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

बाइट - रजनीस पाण्डे (नवनिर्वाचित अध्यक्ष)
Conclusion:बतादें की मनेंद्रगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नगरपंचायत, नगरपालिका, और नगरनिगम तीनो में कांग्रेस ने अपना परचम लहराने में सफलता हासिल की है।
Last Updated : Jan 8, 2020, 11:09 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.