ETV Bharat / state

जांजगीर चांपा: दिव्यांग महिला से छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर चांपा के डभरा थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग महिला के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

author img

By

Published : Oct 26, 2020, 9:22 PM IST

molestation with disable woman
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

जांजगीर चांपा: डभरा थाना क्षेत्र में दिव्यांग महिला के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम दीपक महंत बताया जा रहा है.

छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को आरोपी महंत जबरदस्ती दिव्यांग महिला के घर में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा. महिला ने इसकी शिकायत डभरा थाने में की. पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 4 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पढ़ें:केशकाल में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर किया रेप, पहुंचा जेल

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहा क्राइम का ग्राफ

पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने की कोशिश कर रही है, बावजूद इसके चोरी, हत्या और दुष्कर्म के केस लगातार बढ़ रहे हैं. छत्तीसगढ़ राज्य में लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामलों को लेकर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के बलरामपुर में पिछले 20 दिनों में दुष्कर्म की नौ वारदातें हो चुकी हैं.

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध

  • 26 अक्टूबर को बिलासपुर में एक महिला के साथ छेड़छाड़
  • 18 अक्टूबर को बलरामपुर में 13 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म
  • 16 अक्टूबर को 16 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म
  • 15 अक्टूबर को एक युवती से रेप
  • 13 अक्टूबर को 5 साल की लड़की से 14 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म
  • 3 अक्टूबर को 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म
  • 19 सितंबर को 6 साल की मासूम के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म
  • 9 साल की बच्ची का अपहरण कर रेप, आरोपी गिरफ्तार

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.