ETV Bharat / state

रविवार को नहीं कटा धान खरीदी का टोकन, मायूस हुए पेंड्रा के किसान

author img

By

Published : Dec 1, 2019, 6:25 PM IST

Updated : Dec 1, 2019, 10:49 PM IST

धान खरीदी के पहले दिन रविवार को पेंड्रा के किसान धान का टोकन लेने खरीदी केंद्र पहुंचे थे, लेकिन खरीदी केंद्र में उन्हें टोकन नहीं दिया गया, जिससे आक्रोशित किसानों ने केंद्र में हंगामा किया.

पेंड्रा के किसान हताश

बिलासपुर: पेंड्रा के धान खरीदी केंद्र में रविवार को किसानों के हाथ मायूसी लगी. देरी से शुरू हुई धान खरीदी से किसान भारी परेशान हैं. रविवार को पेंड्रा के किसान धान का टोकन लेने खरीदी केंद्र पहुंचे थे, लेकिन केंद्र में उन्हें टोकन नहीं दिया गया, जिससे आक्रोशित किसानों ने केंद्र में हंगामा किया.

किसानों ने बताया की खरीदी केंद्र प्रभारी ने यह कहते हुए टोकन देने से इंकार कर दिया कि आज छुट्टी है जबकी प्रशासन ने 1 दिसंबर को धान खरीदी के लिए तय किया है.

क्यों नहीं दे रहे टोकन
केंद्र के प्रभारी ने बताया कि उन्हें उच्च अधिकारियों से सख्त निर्देश मिले हैं कि शनिवार और रविवार को एक भी टोकन नहीं काटना है. 1 दिसंबर को महज धान खरीदी की शुरुआत करनी थी इसलिए शुक्रवार की शाम को 4 से 5 किसानों को टोकन देकर धान खरीदे गए हैं. बाकी का काम कल से शुरू होगा.

पढ़ें : कोंडागांव: न बिजली है, न पानी, अव्यवस्थाओं के बीच कैसे ये कर्मचारी रखेंगे धान पर निगरानी

किसानों की मांगे
रविवार को धान का टोकन लेने पहुंचे किसानों को इसकी जानकारी नहीं थी. शुक्रवार को पहुंचे किसानों को टोकन के लिए शनिवार को बुलाया गया. रविवार को भी टोकन नहीं मिल सका. कृषकों का कहना है कि जो किसान रविवार को पहुंचे हैं, उन्हें सोमवार को पहले टोकन दिया जाए और शासन किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें.

Intro:cg_bls_02_hangama_avb_CGC10013

बिलासपुर पेंड्रा के धान खरीदी केंद्र में आज उस समय किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया जब किसान धान खरीदी के पहले टोकन लेने खरीदी केंद्र पहुचे पर उन्हें खरीदी केंद्र प्रभारी ने इसलिए टोकन देने से इंकार कर दिया कि आज छुट्टी है और आज खरीदी का पहला दिन होने के कारण जो कुछ किसानों से धान खरीदी की औपचारिकता शुरुवात होने के बाद कल से विधिवत खरीदी होने किये जाने की बात कही।Body:cg_bls_02_hangama_avb_CGC10013

मामला पेंड्रा धान खरीदी केंद्र का है जहां आज पूरे प्रदेश में समर्थन मूल्य में धान खरीदी किया जाना है जिसकी विधिवत शुरुवात आज 1 दिसंबर से शासन के दिशा निर्देश के बाद प्रारंभ हो गई है जिसके लिए पेंड्रा के धान खरीदी केंद्र में आज सुबह काफी संख्या में किसान अपने दस्तावेजो के साथ धान बेचने के लिए टोकन लेने पहुचे जहा पर खरीदी केंद्र प्रभारी के उन्हें टोकन देने से इंकार कर दिया जिसके बाद किसानों ने खरीदी केंद्र में हंगामा शुरू कर दिया किसानों ने खरीदी केंद्र प्रभारी पर आरोप लगाया है कि जब आज से शासन ने घोषणा की है धान खरीदी की तो इनके द्वारा किसानों का धान नही लिया जा रहा है वही धान खरीदी केंद्र प्रभारी की माने तो उन्हें शासन से निर्देश दिया गया है कि आज से धान खरीदी की औपचारिकता शुरुवात होनी है पर आज छुट्टी होने के चलते नए टोकन कल से काटे जाएंगे जबकि आज से ख़रीदी शुरू होने के लिए शुक्रवार को कुछ किसानों को टोकन दे दिया गया था आज उनसे धान खरीदी कर धान खरीदी की विधिवत शुरुवात कर दी गई है।।।Conclusion:cg_bls_02_hangama_avb_CGC10013

कल से सभी किसानों को टोकन और उसके बाद धान खरीदी की जाएगी।।।

बाइट 1 मयंक जैन किसान
बाइट 2 मुन्ना राठौर किसान
बाइट 3 गिरजा प्रसाद राठौर किसान
बाइट 4 मान सिंह राठौर धान खरीदी केंद्र प्रभारी पेंड्रा

Last Updated : Dec 1, 2019, 10:49 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.