ETV Bharat / state

सीतामढ़ी में किसानों के लिए चलाया गया रबी महाजागरूकता अभियान

author img

By

Published : Oct 26, 2019, 12:39 PM IST

किसानों को कृषि यंत्र बैंक के संबंध में भी विशेष जानकारी दी गई. साथ ही उसके उपयोग और तकनीक के बारे में भी बताया गया. कार्यक्रम में किसानों को मानधन योजना और प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से संबंधित जानकारी दी गई.

रबी महाजागरूकता अभियान

सीतामढ़ीः किसानों की आमदनी बढ़ाने और उसे तकनीकी ज्ञान देने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में रबी महाजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जहां कार्यक्रम में किसानों को किसान मानधन योजना और प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से संबंधित जानकारी दी गई.

रबी महाजागरूकता अभियान
किसानों को आर्थिक रूप से बेहतर बनाने और नए तकनीक से खेती करने के लिए उन्हें जानकारी और प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है और इस कार्यक्रम का नाम रबी महाजागरूकता कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम में रोग मुक्त खेती और फॉल आर्मीवर्म कीट नामक बीमारी के रोकथाम, उसकी पहचान और निराकरण के संबंध में जानकारी दी गई.

किसानों के लिए चलाया गया रबी महाजागरूकता अभियान

कृषि यंत्र बैंक के संबंध में दी गई जानकारी
किसानों को कृषि यंत्र बैंक के संबंध में भी विशेष जानकारी दी गई. साथ ही उसके उपयोग और तकनीक को भी बताया गया. इसके अलावा कार्यक्रम में किसानों को अनुदानित दर पर मिलने वाले बीज और सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. वहीं किसानों से यह अपील की गई कि वह अपने खेतों में जो अवशेष पुआल होते है उसे ना जलाएं.

sitamarhi
कार्यक्रम में शामिल किसान

17 प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रम
वहीं यह कार्यक्रम अलग-अलग तिथि में जिलें के सभी 17 प्रखंडों में आयोजित किया जा रहा है. गुरुवार को जिले के बोखरा और बेलसंड प्रखंड कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया. वहीं 25 अक्टूबर को रीगा और पुपरी प्रखंड में आयोजित किया गया. उसी प्रकार अलग-अलग तिथि में अलग-अलग प्रखंडों में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है और इसका मुख्य उद्देश्य है किसानों की आमदनी को बढ़ाकर उसे आर्थिक रूप से सबल बनाना. साथ ही खेती से संबंधित तकनीकी ज्ञान भी देना. इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पंचायतों के सैकड़ों किसान, कृषि सलाहकार, कृषि समन्वयक और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए.

Intro:किसानों की आमदनी बढ़ाने और उसे तकनीकी ज्ञान देने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में रबी महाजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। Body:जिले के किसानों को आर्थिक रूप से बेहतर बनाने एवं नए तकनीक से खेती करने के लिए उन्हें जानकारी और प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। और इस कार्यक्रम का नाम रबी महाजागरूकता कार्यक्रम है। इसके जरिए रोग मुक्त खेती करना और फॉल आर्मीवर्म कीट नामक बीमारी के रोकथाम और उसकी पहचान तथा निराकरण के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है। साथ ही कृषि यंत्र बैंक के संबंध में विशेष जानकारी किसानों को मिल रही है। उसके उपयोग व तकनीक को भी बताया जा रहा है। इसके अलावा कार्यक्रम में किसानों को अनुदानित दर पर मिलने वाले बीज और सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। खासकर किसानों से यह अपील की जा रही है कि वह अपने खेतों में जो अवशेष यानी पुआल होते हैं उसे ना जलाएं। इसके अलावा इस कार्यक्रम में किसान मानधन योजना एवं प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से संबंधित भी जानकारी किसानों को दी जा रही है।
और यह कार्यक्रम अलग-अलग तिथि में जिले के सभी 17 प्रखंडों में आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार को जिले के बोखरा और बेलसंड प्रखंड कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं 25 अक्टूबर को रीगा और पुपरी प्रखंड में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उसी प्रकार अलग-अलग तिथि में अलग-अलग प्रखंडों में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। और इसका मुख्य उद्देश्य है किसानों की आमदनी को बढ़ाकर उसे आर्थिक रूप से सबल बनाना साथ ही खेती से संबंधित तकनीकी ज्ञान भी उन्हें देना।
बाइट 1. मनीष कुमार। किसान उजला शर्ट में।
बाइट 2. अरविंद प्रताप शाही। अंचलाधिकारी बेलसंड प्रखंड।
बाइट 3. रत्नेश प्रसाद सिंह। प्रखंड कृषि पदाधिकारी बेलसंड प्रखंड।Conclusion: इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पंचायतों के सैकड़ों की शान कृषि सलाहकार कृषि समन्वयक और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होकर तकनीकी ज्ञान और प्रशिक्षण मैं शामिल हुए।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.