ETV Bharat / state

Saharsa News: चन्द्रयान की सफल लैंडिंग में वैज्ञानिक आयुष झा का रहा महत्वपूर्ण योगदान, लोगों ने घर पहुंचकर दी बधाई

author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Aug 24, 2023, 10:13 AM IST

चंद्रयान 3 चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया है. देश इतिहास रच दिया है. लोग चंद्रयान में शामिल टीम में शामिल वैज्ञानिकों को बधाई दे रहे हैं. सहरसा में वैज्ञानिक आयुष झा के घर भी बधाई देने वालों का तांता लग रहा है. आयुष चंद्रयाण टीम में शामिल थे. पढ़ें पूरी खबर..

वैज्ञानिक आयुष झा के घर पर बधाई देने वालों की भीड़

सहरसा: 23 अगस्त यानी बुधवार का दिन देश समेत दुनियाभर में इतिहास में दर्ज हो गया. भारत का मिशन चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड कर गया है. इस दिन को कोई भूल नहीं सकता है. चंद्रयान 3 मिशन को सफल बनाने में वैज्ञानिकों की अहम भूमिका रही. जिनकी मेहनत से चंद्रयान 3 मिशन सफल रहा. इस मिशन में सहरसा जिले के कहरा गांव निवासी ललन कुमार झा के पुत्र आयुष झा का भी योगदान रहा. मिशन सफल होने के बाद आयुष के घर में खुशी का माहौल है.

ये भी पढ़ें- Watch Video : चंद्रमा पर लैंडिंग का पल अविस्मरणीय, विकसित भारत के शंखनाद का क्षण: प्रधानमंत्री मोदी

वैज्ञानिक आयुष झा के घर खुशी का माहौल: चंद्रयान 3 मिशन सफल होने के बाद आयुष झा के घर के आसपास के लोग उनके घरों पर आकर उनके माता-पिता को मिठाई खिला रहे हैं और बधाई दे रहे हैं. चंद्रयान 3 मिशन सफल होने के बाद आयुष के पिता ललन झा और माता बिनीता झा ने आयुष की संघर्ष की कहानी को बताया. वहीं चंद्रयान-3 मिशन सफल होने के बाद उनके घर पर पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना भी पहुंचे. जहां उनके माता-पिता को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दिया.

"बहुत ज्यादा खुशी है. बहुत संघर्ष से पढ़ाए हैं. इसमें उनके पिता का सबसे ज्यादा हाथ है. वो कभी बच्चों को किसी भी चीज की कमी नहीं होने दिए. बच्चा भी बहुत मेहनत किया. उसी से यहां तक पहुंचा है."- वैज्ञानिक आयुष झा की मां

माता-पिता को बेटे पर गर्व: आयुष झा के पिता का कहना है कि बचपन से ही आयुष वैज्ञानिक बनने का सपना देख रहा था. उसका एक ही सपना था कि वह वैज्ञानिक बने और देश की सेवा करें. उनका सपना पूरा हुआ और सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि चंद्रयान-3 मिशन में उनका भी सहयोग रहा और यह मिशन सफल साबित हुआ. सच मायने में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में सहरसा के लाल आयुष की महती भूमिका से सहरसाव वासी गौरवान्वित है.

"धन्य है कहरा की धरती और धन्य वो मां-पिता है, जिसने आयुष को जन्म दिया. आज चंद्रयान 3 की सफलता का इतिहास लिखा जाएगा तो उसमें आयुष का नाम होगा. मैं इनको शुभकामनाएं देने आया हूं."- किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व विधायक

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.