ETV Bharat / state

अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

जांच अभियान के दौरान आठ वाहन चालकों से 8,000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया. उन्होंने बताया कि कोविड-19 को लेकर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से भी जुर्माना वसूला गया है.

author img

By

Published : Dec 20, 2020, 3:43 PM IST

rohtas
rohtas

रोहतास: जिले में राजपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण करने के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया. यह राजपुर थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पालस चलाया गया. वाहन जांच अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष संजय कुमार ने किया. इस दौरान चार पहिया, तीन पहिया और दोपहिया वाहनों की जांच की गई.

बढ़ रही अपराधिक घटनाएं
मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जिले में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं. अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसमें हेलमेट, डिएल, त्रिपल लोडिंग, प्रदूषण, इन्श्योरेंस सहित अन्य कागजातों की जांच की जा रही है.

वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना

rohtas
वाहन जांच करती पुलिस
संजय कुमार ने बताया कि जांच अभियान के दौरान 50 से अधिक वाहनों की जांच की गई. इसमे आठ वाहन चालकों से 8,000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया. उन्होंने बताया कि कोविड-19 को लेकर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से भी जुर्माना वसूला गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.