ETV Bharat / state

रोहतास: अराजपत्रित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, किया प्रदर्शन

प्रदर्शन कर रहे गोप गुट के जिलाध्यक्ष सईद आलम ने कहा कि केंद्र सरकार निजीकरण और मंदी को जल्द से जल्द बंद करें और कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करें. साथ ही, ठेकेदारी और नियोजित भर्ती को भी बंद करें.

author img

By

Published : Jan 8, 2020, 3:07 PM IST

protest of non gazetted employees in sasaram
अराजपत्रित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

रोहतास: जिला मुख्यालय के सामने बुधवार को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ गोप ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

'10 सूत्री मांगों को पूरा करे सरकार'
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि सरकार पिछले कई वर्षों से उन्हें अनदेखा कर रही है. वे चाहते हैं कि सरकार उनके 10 सूत्री मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें. इसलिए उन लोगों ने एक दिवसीय धरना दिया है. इसके बावजूद यदि सरकार उनकी नहीं सुनती है तो वे बड़े पैमाने पर पूरे देश में इसका विरोध प्रदर्शन करेंगे.

अराजपत्रित कर्मचारियों का प्रदर्शन

'बंद हो निजीकरण और मंदी'
प्रदर्शन कर रहे गोप गुट के जिलाध्यक्ष सईद आलम ने कहा कि केंद्र सरकार निजीकरण और मंदी को जल्द से जल्द बंद करें और कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करें. साथ ही, ठेकेदारी और नियोजित भर्ती को भी बंद करें. जब तक सरकार मांगों को नहीं पूरा करेगी, तब तक वे इसके खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे.

Intro:रोहतास। जिला मुख्यालय के सामने आज बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ गोप गुट के कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वह मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

Body:गौरतलब है कि बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ गोप गुट जिला इकाई रोहतास ने भी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट गेट के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया।। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि सरकार पिछले कई वर्षों से हमें अनदेखा कर रही है कर्मचारियों ने मांग किया कि सरकार उनके 10 सूत्री मांगों को जल्द से जल्द पूरी करें। वहीं इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार अराजपत्रित कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। पिछले कई सालों से लगातार अराजपत्रित कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उसके बावजूद सरकार सुनने को तैयार नहीं है। लिहाज़ा एक दिवसीय धरना दिया जा रहा है। उसके बावजूद अगर सरकार नहीं सुनती है तो बड़े पैमाने पर पूरे भारत में इसका विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

VO:1 इस दौरान प्रदर्शन कर रहे हैं गोप गट के जिला अध्यक्ष सईद आलम ने बताया कि अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर आज संकेतिक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वही जिलाध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार निजीकरण और मंदी को जल्द से जल्द बंद करें और कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करें. वहीं केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ठेकेदारी और नियोजित भर्ती को भी बंद करें। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो आगे भी लगातार प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार जब तक मांगें नहीं पूरी करती है वह लगातार इसके खिलाफ आवाज बुलंद करते।

बाइट। सईद आलम जिलाध्यक्ष गोप

Conclusion:बहरहाल पुरी जिले से तमाम आज जिस तरह से अराजपत्रित अधिकारी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय गेट के मुख्य द्वार पर पहुंचे थे। जिससे सरकार की परेशानी बनना लाजमी है।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.