ETV Bharat / state

पूर्णिया: भाजपा नेता विनोद राम का निधन

author img

By

Published : Oct 5, 2020, 10:49 PM IST

जिले के बनमनखी विधानसभा के बी कोठी के दिग्गज भाजपा नेता विनोद राम की अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया.

purnia
पूर्णिया

पूर्णिया (बनमनखी): जिले के बनमनखी विधानसभा के बी कोठी के दिग्गज भाजपा नेता विनोद राम की अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही बनमनखी भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई.

दिवंगत विनोद राम के निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री श्री कृष्ण कुमार ऋषि ने शोक संतप्त परिजनों को फोन पर सांत्वना दी. पर्यटन मंत्री ने कहा कि उनके निधन से बनमनखी भाजपा को जो क्षति हुई है शायद उसे पूरा करना असंभव है. जनसंघ काल से ही उन्होंने निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा की. उनके निधन की सूचना मिलते ही जिला महामंत्री राजेश रंजन बनमनखी विधानसभा के प्रभारी राजीव राय, बीकोठी मंडल के अध्यक्ष मंटू दास, बनमनखी ग्रामीण के अध्यक्ष दिलीप झा, जानकीनगर मंडल के अध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव, पूर्णिया जिला भाजपा उपाध्यक्ष अजय सिंह, जिला मंत्री संतोष चौरसिया अपने पूरे कमेटी के साथ वहां पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे में लपेट कर उन्हें अंतिम विदाई दी.

सैकड़ों कार्यकर्ता शव यात्रा में हुए शामिल
शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता योगेंद्र मंडल, गोपाल कुमार बनमनखी ग्रामीण के महामंत्री अखिलेश सिंह, संजय मंडल, मंत्री गौरव चौधरी, सुरेन्द्र साह, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज सिंह, पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री अनिल कुमार दास, जानकीनगर जानकी नगर मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार दिवंगत विनोद राम की अंतिम यात्रा में शामिल हुए. वहीं बी कोठी के महादलित मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ऋषि, पंकज कुमार दास, जानकी नगर मंडल के महामंत्री राजेश कुमार, अश्विनी भार्गव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उनकी शव यात्रा में शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.