ETV Bharat / state

पटना: महिला कल्याण संगठन ने दानापुर स्टेशन पर लगाया सैनेटरी पैड मशीन

दानापुर स्टेशन प्रतीक्षालय में महिला कल्याण संगठन ने सेनेटरी पैड मशीन लगाया. बता दें महिला कल्याण संगठन दानापुर जनहित कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं.

sanitary pad machine at Danapur station
sanitary pad machine at Danapur station
author img

By

Published : Dec 16, 2020, 9:26 PM IST

पटना: महिला कल्याण संगठन दानापुर की ओर से दानापुर रेलवे स्टेशन के महिला प्रतीक्षालय (प्लेटफॉर्म संख्या 1) में संगठन की अध्यक्ष सुप्रिया ने सैनेटरी पैड मशीन का शुभारंभ किया गया. महिला रेल यात्रियों और स्टेशन में कार्यरत महिला रेल कर्मचारियों की सुविधा के लिए सैनेटरी पैड मशीन लगाया गया है.

महिला प्रतीक्षालय में मशीन
बता दें कि दानापुर मंडल के पाटलिपुत्र स्टेशन के महिला प्रतीक्षालय में भी महिला कल्याण संगठन की ओर से पूर्व में यह सैनेटरी पैड मशीन लगाया जा चुका है. महिला कल्याण संगठन दानापुर जनहित कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही है.

कई वर्गों के लिए कल्याणकारी योजना
संगठन ना सिर्फ रेल कर्मियों के परिवार के लिए बल्कि समाज के अन्य वर्गों के हित कल्याणकारी योजनाओं को समय-समय पर संचालित करती रहती है. इस मौके पर महिला कल्याण संगठन के सचिव रुचि आचार्य, अनुभा मौर्या, सुमी के साथ कल्याण निरीक्षक एके ज्योति, स्टेशन प्रबंधक एचके सिंह और मुख्य टिकट निरीक्षक विनोद उपस्थित रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.