ETV Bharat / state

बिहार: जिला, प्रखंड में खुलेगा महिला JDU कार्यालय, कुरीतियों के खिलाफ चलेगा अभियान - बिहार में जदयू महिला कार्यालय

महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी पहले भी सामाज सुधार को लेकर कई तरह के काम कर रही है, उन कार्यो को अब और गति प्रदान की जाएगी.

Women JDU office
Women JDU office
author img

By

Published : Jan 13, 2021, 8:16 PM IST

पटना: बिहार में नीतीश कुमार की सत्ता वापसी में महिला मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती रही है. यही कारण है कि जनता दल (युनाइटेड) ने महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति बनाई है. पार्टी ने अब जिला और प्रखंड मुख्यालयों में महिला जदयू कार्यालय खोलने की रणनीति बनाई है. इसके अलावा महिला संगठन समाज सुधार को लेकर लोगों को जागरूक करेगा.

"महिलाओं को जागरूक करने और सरकार के विकास कार्यक्रमों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए जिला और प्रखंड स्तर पर महिला जदयू कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है. शिक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर जनजागृति अभियान चलाया जाएगा"- डॉ. श्वेता विश्वास, महिला जदयू अध्यक्ष

समाज में जनजागरूकता अभियान
महिला जदयू की प्रवक्ता अंजुम आरा भी कहती हैं कि बाल विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या और शराबबंदी के खिलाफ महिला सशक्तीकरण को लेकर जिला और प्रखंड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा.

"राज्य में महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता की कई योजनाएं चल रही हैं, लेकिन उन योजनाओं से गांव की महिलाएं अनभिज्ञ हैं. जदयू महिला अब योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की योजना बनाएगी"- अंजुम आरा, प्रवक्ता, महिला जदयू

ये भी पढ़ें: BJP सांसद का विस्फोटक बयान- चौराहे पर भून दिए जाएं रूपेश के हत्यारे

महिलाओं को मिलेगी मदद
अंजुम आरा ने कहा कि प्राखंड और जिला में कार्यालय खुलने के बाद समाज सुधार वाहिनी की महिलाओं को भी मदद मिलेगी और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में भी उन्हें मदद मिलेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.