ETV Bharat / state

सम्राट चौधरी का जन्मदिन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'भावी मुख्यमंत्री' का पोस्टर लगाकर दी शुभकामनाएं

Samrat Choudhary Birthday: बिहार का राजनीतिक माहौल चुनावी हो गया है. 2024 में लोकसभा चुनाव होना है, उसके बाद 2025 में विधानसभा चुनाव. सभी दल के नेता और कार्यकर्ता इसे लेकर उत्साहित हैं. ऐसे में कार्यकर्ता अपने नेता के जन्मदिन में भी राजनीति का अवसर खोज लेते हैं. आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का जन्मदिन है. कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री बनने की शुभ कामनाएं दीं. पढ़ें, विस्तार से.

author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Nov 16, 2023, 5:27 PM IST

सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी के जन्मदिन पर पोस्टर वार.

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का नौ नवंबर को जन्मदिन था. पटना में राजद कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर पोस्टर लगाकर तेजस्वी यादव को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताते हुए शुभकामनाएं दी थी. ऐसा ही पोस्टर फिर से पटना में लगा है. इस बार सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की कामना की गयी है. अवसर है, सम्राट चौधरी का जन्मदिन.

पोस्टर से पटा शहरः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का आज 16 नवंबर को जन्मदिन है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन को बड़े ही उत्सवी माहौल में मना रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने वालों का तांता लगा है. पूरे शहर में सम्राट चौधरी के जन्मदिन के मौके पर पोस्टर लगाए गए हैं. कार्यकर्ताओं ने पोस्टर के जरिए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी है. पोस्टर में सम्राट चौधरी को भावी मुख्यमंत्री बताया गया है. प्रदेश अध्यक्ष को रथ पर सवार दिखाया गया है.

"भाजपा के सम्राट का जन्मदिन हम लोग बड़े ही उत्साह के साथ मना रहे हैं. कार्यकर्ता अपने तरीके से बधाई संदेश दे रहे हैं. सम्राट चौधरी बिहार भाजपा के भविष्य हैं और इनके नेतृत्व में हम लोग महागठबंधन को शिकस्त देंगे. कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को भावी मुख्यमंत्री करार दिया है यह उनकी भावना है. हम उनके भावना का सम्मान करते हैं. लेकिन, मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करता है."- पीयूष शर्मा, भाजपा प्रवक्ता

बधाई देने वालों का तांता लगा: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ता बड़े ही जोश के साथ मना रहे हैं. सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ केट काटा. इस दौरान कई बड़े प्रदेश स्तर के नेता मौजूद रहे. सभी ने सम्राट चौधरी को बधाई दी. बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

इसे भी पढ़ें- Tejashwi Yadav 34th birthday: फिर चली तेजस्वी को 'मुख्यमंत्री' बनाये जाने की बात, राजद का पोस्टर वार

इसे भी पढ़ें- Govardhan Mahotsav : 'अब राम और कृष्ण दोनों भाजपा के साथ', यदुवंशी सम्मेलन में बोले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.