पटना: एक ओर जहां पूरा देश महान साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु को उनके 100वीं जयंती में याद कर रहा है. वहीं पटना पुलिस आज तक उन चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई जिन्होंने इस महान साहित्यकार के कई धरोहरों को चुराया है.
यह भी पढ़ें- 1 अप्रैल से लग सकता है बिजली का झटका, दरों में बढ़ोतरी कर सकता है विद्युत विनियामक आयोग
पुलिस के हाथ खाली
पटना के कदम कुआं थाना क्षेत्र के वैशाली गोलंबर के नजदीक फणीश्वर नाथ रेणु के मकान से पिछले 30 सितंबर वर्ष 2020 को उनके वस्त्र, साहित्य और आलेखों की चोरी हुई थी. लेकिन पुलिस ना तो सामानों को बरामद कर पाई और ना ही चोरों को गिरफ्तार ही तक पाई.
एक समय जब फणीश्वर नाथ रेणु इस मकान में आकर साहित्य लिखा करते थे. तो वह उन पुस्तकों को लिखने के बाद पढ़ाते थे. महान साहित्यकार का धरोहर उनके द्वारा लिखे गए आलेख ही होते हैं और आज भी फणीश्वर नाथ रेणु द्वारा लिखे गए आलेख का हिंदी साहित्य में काफी मान और सम्मान है. आलेखों की चोरी हो जाने के बाद भी पुलिस उन्हें खोजने में विफल हुई है.- पम्पम खत्री, फणीश्वर नाथ रेणु की करीबी
कहां है महान साहित्यकार के आलेख?
चोरी की इस घटना के 5 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस गायब साहित्य के साथ-साथ चोरों को भी नहीं ढूंढ पाई है. और इसी कड़ी में महान साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु के सबसे करीब रही और आज भी उसी मकान में रह रहे पमपम खत्री कहती हैं कि फणीश्वर नाथ रेणु द्वारा लिखे गए साहित्य की चोरी देश के लिए भारी क्षति है.