ETV Bharat / state

Ganesh Chaturthi 2023: पटना में गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्र मंडल में बना चंद्रयान-3 की थीम वाला मंडप, गजानन के सिर पर चमकेगा हीरा

author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Sep 14, 2023, 1:14 PM IST

बिहार में गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर है. राजधानी पटना में इस मौके पर महाराष्ट्र मंडल में चंद्रयान-3 की थीम पर मंडपम तैयार किया जा रहा है. इसी के साथ मुंबई से हीरा जरित मुकुट मंगाया जाएगा. आगे पढ़ें पूरी खबर...

पटना के महाराष्ट्र मंडल में गणेश चतुर्थी महोत्सव

महाराष्ट्र मंडल में गणेश चतुर्थी महोत्सव

पटना: राजधानी पटना में गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन 19 सितंबर को बड़ी ही धूमधाम से होने जा रहा है. पटना के दरोगा राय पथ स्थित महाराष्ट्र मंडल में गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर के विशेष तैयारी की जा रही है. इस बार महाराष्ट्र मंडल में गणेश चतुर्थी के मौके पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की थीम मंडपम तैयार किया जा रहा है. भगवान गणेश के लिए मुंबई में हीरे जड़ित मुकुट तैयार कराया जा रहा है.

पढ़ें-बिहार के नालंदा में 355 दिन थाना में 'कैद' रहते हैं गणपति, 10 दिनों के लिए देते हैं दर्शन

पटना के महाराष्ट्र मंडल में गणेश चतुर्थी: महाराष्ट्र मंडल को पूरी तरीके से सजाया जा रहा है. इस बार चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग चांद पर होने के बाद गणेश चतुर्थी के मौके पर इसी थीम को बनाने में कारीगर जुटे हुए है. महाराष्ट्र मंडल के सदस्य संजय कुमार ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि देश के लिए इस बार चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग होना खुशी की बात है. जिसको लेकर गणेश चतुर्थी के मौके पर चंद्रयान थीम मंडप बनाया जा रहा है.

"भगवान गणेश के लिए मुकुट मुंबई में तैयार करवाया जा रहा है जो हीरे जड़ित है, यह लगभग 25 लाख से ज्यादा का है. 19 तारीख को भगवान गणेश विराजमान होंगे जो 6 फीट की प्रतिमा है. पूजा अर्चना होगी, गणेश जी की आरती उतारी जाएगी. 22 सितंबर को महिलाओं द्वारा हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा."- संजय कुमार, महाराष्ट्र मंडल के सदस्य

बिहार के राज्यपाल भी होंगे सामिल: उन्होंने आगे बताया कि 24 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसमें बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर लेकर भी शामिल होंगे. 25 सितंबर को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. गणेश जी का विसर्जन होगा और महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. कारीगर विष्णु कुमार ने बताया कि बिहार और बंगाल के कारीगर के द्वारा भगवान गणेश के लिए मंडपम तैयार किया जा रहा है. 17 तारीख तक पूरी तरीके से सजा दिया जाएगा.

"इस बार सबसे खास है कि चंद्रयान 3 की थीम पर मंडपम तैयार किया जा रहा है. मुंबई से भगवान गणेश की मुकुट हीरे जड़ित उसी दिन आएगी. आठ कारीगर दिन-रात एक कर के मंडपम को तैयार कर रहे हैं. थर्मोकोल और कई तरह से मंडपम को तैयार किया जा रहा है."-विष्णु कुमार, कारीगर

चंद्रयान-3 की थीम पर सजेगा मंडप: बता दें कि इस बार महाराष्ट्र मंडल में चंद्रयान-3 की थीम पर भगवान गणेश का मंडप देखने को मिलेगा. जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है और महाराष्ट्र मंडल के पीछे एक बड़ा पंडाल भी बनाया जा रहा है. प्रसाद तैयार कराया जाएगा खाने-पीने और बैठने की व्यवस्था की जाएगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.