ETV Bharat / state

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग, CM नीतीश ने केंद्र को भेजी अनुशंसा

author img

By

Published : Jan 25, 2021, 5:28 PM IST

सीएम नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए अपनी अनुशंसा केन्द्र सरकार को भेज दी है. उन्होंने इससे पहले भी वर्ष 2007, 2017, 2018 और 2019 में भारत रत्न के लिए इनके नाम की अनुशंसा की गई थी. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग जेडीयू, आरजेडी और बीजेपी के नेता भी कर चुके हैं.

CM Nitish demands for Bharat Ratna to Jannayak Karpoori Thakur

पटना: जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से अवाज उठाई है. सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है. जननायक की उपलब्धियों को लेकर ही बिहार विधानसभा से लेकर संसद तक भारत रत्न देने की मांग होती रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तक ने कई बार इस मांग को रखा है.

CM Nitish demands of Jannayak Karpoori Thakur honored by Bharat Ratna
जननायक कर्पूरी ठाकुर

अपने ट्वीट में सीएम नीतीश कुमार ने लिखा है कि "हमने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए अपनी अनुशंसा केन्द्र सरकार को पहले ही भेज दी है. इससे पहले भी वर्ष 2007, 2017, 2018 और 2019 में भारत रत्न के लिए इनके नाम की अनुशंसा की गई थी. हमारी ख्वाईश है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से विभूषित किया जाय."

  • हमने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए अपनी अनुशंसा केन्द्र सरकार को पहले ही भेज दी है। इससे पहले भी वर्ष 2007, 2017, 2018 एवं 2019 में भारत रत्न के लिए इनके नाम की अनुशंसा की गई थी। हमारी ख्वाईश है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से विभूषित किया जाय। pic.twitter.com/dshDkS9D4l

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) January 25, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

ये भी पढ़ें- कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर बोले नीतीश- जब तक हूं, समाज के लोगों की सेवा करता रहूंगा

जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजली

जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर शत्-शत् नमन
इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यालय में कहा कि हम लोग तो काम पर विश्वास करते हैं. लोगों की सेवा ही अपना कर्तव्य समझते हैं, कर्पूरी लोहिया और जेपी ही हमारे प्रेरणादायक हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.