ETV Bharat / state

राष्ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू की जीत पर दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने ढोल बजाकर मनाया जश्न

author img

By

Published : Jul 21, 2022, 8:35 PM IST

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत (Draupadi Murmu victory in presidential election) के बाद से देशभर में बीजेपी के नेता जश्न मना रहे हैं. पटना में बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री आज सड़क पर उतरकर जश्न मनाया. पढ़ें पुरी खबर..

जश्न मनाते बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री
जश्न मनाते बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री

पटना: राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election 2022) में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (NDA candidate Draupadi Murmu) की बड़े मतों के अंतर से जीत हुई है. बिहार में भाजपा नेता चुनाव के नतीजों से उत्साहित हैं और नेता जश्न में डूब गए हैं. राजधानी पटना की सड़कों पर बीजेपी के नेता होली और दीपावली एक साथ मना रहे हैं. इसी कड़ी में देर शाम बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री भी जश्न मनाने के लिए पटना की सड़कों पर उतरे और रंग उड़ाते और ढ़ोल बजाते हुए जश्न मनाएं. इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें-यशवंत सिन्हा बनाम द्रौपदी मुर्मू: भारत के सांसदों, विधायकों ने 15वें राष्ट्रपति के लिए किया मतदान

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने समर्थकों के साथ किया नृत्य: देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा यह तय हो चुका है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को जीत हासिल हो चुकी है. द्रौपदी मुर्मू का बिहार से जुड़ाव रहा है. जिसके चलते बिहार में जमकर जश्न मनाया जा रहा है. बिहार भाजपा के तमाम नेता जश्न में डूब गए हैं और सड़कों पर उतरकर खुशी मना रहे हैं. पटना के वीर चंद्र पटेल पथ पर उत्सवी माहौल सा नजारा हो गया है. द्रौपदी मुर्मू को बढ़त मिलते ही भाजपा के तमाम नेता जश्न में डूब गए एक और जहां अतीशबाजियां की जा रही है. वहीं, बीजेपी के नेता एक दूसरे को गुलाल लगाकर सभी को बधाई दे रहे हैं.

उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने गुलाल लगाकर मनाया जश्न: समर्थकों का उत्साह तब सातवें आसमान पर आ गया, जब पार्टी के दोनों उपमुख्यमंत्री उनके साथ जश्न में शरीक हो गए. उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और उपमुख्यमंत्री रेनु देवी ने सड़क पर उतरकर जश्न मनाया. दोनों ऊपर मुख्यमंत्रियों ने ढोल बजाए और रेणु देवी ने नृत्य भी किया.

"यह देश के लिए एक ऐतिहासिक मौका है. जब सबसे निचले पायदान से आने वाली महिला को राष्ट्रपति बनाया गया है. पूरी पार्टी जीत से उत्साहित है, पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बना कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है."- तार किशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री, बिहार

"अनुसूचित जनजाति की महिला को राष्ट्रपति बनाया जाना हमारे लिए उत्सव से कम नहीं है. हम द्रौपदी मुर्मू के जीत पर खुश हैं और फैसले के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद ज्ञापन करते हैं."- रेणु देवी, उपमुख्यमंत्री, बिहार

ये भी पढ़ें-पटना: राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में द्रौपदी मुर्मू को बढ़त मिलने पर भाजपा दफ्तर में जश्न

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.