ETV Bharat / state

नवादाः केन्द्रीय विद्यालय की मांग को लेकर रालोसपा ने सीएम का फूंका पुतला

पुतला दहन पश्चात रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के 15 साल के कार्यकाल में नवादा जिला को उपेक्षित रखा गया है.

author img

By

Published : Nov 29, 2019, 8:39 PM IST

nawada
जमकर नारेबाजी

नवादाः औरंगाबाद में प्रस्तावित केन्द्रीय विद्यालय चालू कराने की मांग को लेकर रालोसपा के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला. रालोसपा के जिला इकाई की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन भी किया गया.

रालोसपा के कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च
पुतला दहन के पूर्व कार्यकर्ताओं ने रालोसपा जिलाध्यक्ष उमाकांत कुशवाहा के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला. आक्रोश मार्च शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए प्रजातंत्र चौक पहुंचा. जहां कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका.

रालोसपा ने सीएम का फूंका पुतला

सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
पुतला दहन पश्चात रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के 15 साल के कार्यकाल में नवादा जिला को उपेक्षित रखा गया है. उन्होंने कहा कि जब तक नवादा और औरंगाबाद में केन्द्रीय विद्यालय का निर्माण और पढ़ाई नहीं शुरू की जाती है. तब तक रालोसपा चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगा. इस दौरान दर्जनों की संख्या में रालोसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Intro:

नवादा। नवादा और औरंगाबाद में प्रस्तावित केन्द्रीय विद्यालय चालू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को रालोसपा जिला इकाई के तत्वाधान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के पूर्व कार्यकर्ताओं ने रालोसपा जिलाध्यक्ष उमाकांत कुशवाहा के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च शहर के मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुए प्रजातंत्र चैक पहुंचा। जहां बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। Body:पुतला दहन पश्चात रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के 15 साल के कार्यकाल में नवादा जिला को उपेक्षित रखा गया है। नवादा के विकास राशि नालंदा में खर्च कर जिले को कई योजना देकर नवादा के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहें है। उन्होंने कहा कि जब तक नवादा और औरंगाबाद में केन्द्रीय विद्यालय का निर्माण और पढ़ाई नहीं शुरू की जाती है तब तक रालोसपा चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगा। मौके पर दर्जनों की संख्या में रालोसपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

बाईटः- राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष रालोसपाConclusion:

For All Latest Updates

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.