ETV Bharat / state

नालंदा: RLSP ने गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण

author img

By

Published : Jan 12, 2020, 10:36 AM IST

रालोसपा के जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने कहा कि और भी लोगों को चिन्हित कर उनके बीच कंबल बांटे जाएंगे. ऐसे में ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने की कोशिश की जाएगी.

RLSP distributed blankets among poor in nalanda
नालंदा में रालोसपा का कंबल वितरण

नालंदा: जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियां हो रही है. खासकर जो गरीब हैं, वे इस ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं. ऐसे में रालोसपा के जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा और सामाजिक संगठन की ओर से गरीबों के बीच कंबल वितरित किया गया.

500 लोगों के बीच बांटा जा चुका है कंबल
इस कड़ी में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने कंबल वितरण के लिए जिले के गांवों का चयन किया और रात में घूम-घूमकर जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा. रालोसपा की ओर से अब तक जिले के विभिन्न गांवों में करीब 500 लोगों के बीच कंबल बांटा जा चुका है. पार्टी के जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने बताया कि उन लोगों ने गांवों के अलावा अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और फुटपाथ पर रहने वाले गरीबों को भी कंबल दिया है.

रालोसपा ने गरीबों में बांटे कंबल

'जरूरतमंद हुए खुश'
रालोसपा के जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने कहा कि और भी लोगों को चिन्हित कर उनके बीच कंबल बांटे जाएंगे. ऐसे में ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने की कोशिश की जाएगी. वहीं, कंबल वितरण से गरीबों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली.

Intro:शीतलहर के प्रकोप से बचने के लिए गरीबों के बीच कंबल वितरित
रालोसपा जिलाध्यक्ष ने किया कंबल वितरण
नालंदा। नालंदा जिले में लगातार शीतलहर का प्रकोप जारी है। शीतलहर के कारण लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। खासकर गरीब वर्ग के लोगों को ठंड से बचाव के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे में सामाजिक संगठन एवं राजनेताओं के द्वारा गरीबों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया जा रहा है और उन्हें ठंड से बचने के लिए कंबल भी प्रदान किया जा रहा है।

Body:इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला अध्यक्ष सोनू कुशवाहा के नेतृत्व में गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इन्होंने कंबल वितरण के लिए गांव का चयन किया और रात में घूम घूम कर गांव में पहुंचते हैं और जो जरूरतमंद होते हैं उनके बीच यह कंबल प्रदान करते हैं।
इनके द्वारा लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है । अब तक जिले के विभिन्न गांव का भ्रमण कर करीब 500 लोगों के बीच कंबल प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक इनके द्वारा जिले के विभिन्न गांव के अलावा अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, फुटपाथ पर रहने वाले गरीबों के बीच कंबल प्रदान किया गया है।

Conclusion:उन्होंने कहा कि और भी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और उन तक भी सहायता पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।
बाइट। सोनू कुशवाहा, जिल्ध्यक्ष, रालोसपा
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.