ETV Bharat / state

राजगीर महोत्सव से पहले बन जाएगी फोरलेन सड़क, DM कर रहे मॉनिटरिंग

जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने कहा है कि राजगीर महोत्सव के पहले फोरलेन सड़क निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा, ताकि किसी भी पर्यटक को कोई असुविधा न हो.

author img

By

Published : Jun 8, 2019, 5:19 PM IST

फोरलेन सड़क निर्माण

नालंदा: अंतराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में आगामी अक्टूबर और नवंबर के महीने में तीन बड़े आयोजन होने हैं. इसके लिए जिला से लेकर राज्य स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. ऐसे में बिहारशरीफ से राजगीर होते हुए बोधगया तक बनने वाली फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है. इस कार्य को लेकर सभी अधिकारी सख्त नजर आ रहे हैं.

तीन कार्यक्रमों का होना है आयोजन
दरअसल, अक्टूबर और नवंबर के महीने में विश्व शांति स्तूप के 50वें वर्षगांठ, महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व का आयोजन होना है. इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा सहित अन्य बड़े चेहरे शिरकत करने वाले हैं.

योगेंद्र सिंह, जिलाधिकारी

अधिकारी कर रहे हैं मॉनिटरिंग
इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सभी आलाधिकारी लगे हुए हैं. बिहारशरीफ से राजगीर होते हुए बोधगया तक बनने वाले फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

कार्यक्रम से पहले पूरा हो जाएगा फोरलेन निर्माण
जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के अनुसार कार्यक्रम के पहले ही इस फोरलेन निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा, ताकि किसी भी पर्यटक को कोई असुविधा न हो. इस क्रम में जिलाधिकारी ने सभी विवादरहित भाग में निर्माण का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है. साथ ही जिन इलाकों में छोटीमोटी समस्या है, उन्हें सम्बंधित अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से दूर कराने का सख्त निर्देश दिया है.

Intro:नालंदा। अंतराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में आगामी अक्टूबर नवंबर में तीन बड़े आयोजन होने है, जिसकी तैयारी जिला से लेकर राज्य स्तर पर की जा रही है। विश्व को शांति का संदेश देने वाला राजगीर के विश्व शांति स्तूप के 50वे वर्षगाँठ, महात्मा गांधी की 150वी जयंती, गुरुनानक देव के 550वे प्रकाश पर्व का आयोजन राजगीर में होने जा रहा है। इन कार्यक्रमो में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा सहित अन्य बड़े चेहरे इन कार्यकर्मों में शिरकत करने वाले है, ऐसे नममे इन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सभी आला अधिकारी लगे है। ऐसे में बिहारशरीफ से राजगीर होते हुए बोधगया तक बनने वाले फोरलेन सड़क निर्माण की धीमी गति को लेकर अधिकारी सख्त नजर आ रहे है और काम मे तेज़ी लाने के लिये लागातर मॉनिटरिंग किया जा रहा है। जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के अनुसार कार्यक्रम के पूर्व बिहारशरीफ से राजगीर तक फोर लेन निर्माण का काम पूर्ण कर लिया जाएगा ताकि किसी भी पर्यटक को कोई असुविधा नही हो सके।।

Body:जिलाधिकारी ने सभी विवादरहित भाग में निर्माण का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है। जिन इलाकों में छोटीमोटी समस्या है उन्हें सम्बंधित अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से दूर कण्व का सख्त निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि बिहारशरीफ राजगीर भाग का काम मार्च 2019 तक पूर्ण किया जाना था जो नही हो सका। अब इसे हर हाल में कार्यक्रम के पूर्व कर लेने का निर्देश दिया गया है।इसके अलावा बिहारशरीफ राजगीर के लिंक सड़क का काम भी पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने एन एच के कार्यपालक अभियंता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सम्बंधित अंचलाधिकारी को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि सभी बाधा को दूर करने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करवाई करे।

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.