ETV Bharat / state

डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही कांग्रेस, VC के माध्यम से ली जानकारी

author img

By

Published : Jun 17, 2020, 9:30 PM IST

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपने-अपने स्तर से तैयारियां शुरु कर दी है. इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी भी 19 जून को डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है.

डिजिटल सदस्यता अभियान की तैयारी
डिजिटल सदस्यता अभियान की तैयारी

मधुबनी: जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रो. सितंबर झा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय और सभी प्रखंडों में कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई. बिहार प्रदेश कांग्रेस के निर्देश में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डिजिटल अभियान के माध्यम से जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रखंड अध्यक्ष, संयोजक और सभी प्रखंड में 25-25 प्रशिक्षित सदस्य होंगे. जो अपने-अपने प्रखंड में पंचायत और गांव स्तर पर डिजिटल सदस्य बनाएंगे.

चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
जिला कांग्रेस कमिटी ने लाखों की संख्या में सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. 19 जून को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर बिहार में डिजिटल सदस्यता अभियान को जोर शोर से आरंभ किया जाएगा. जिसमें काग्रेस की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया जाएगा. इसके जरिए अब कांग्रेस पार्टी भी डिजिटल सदस्यता अभियान के साथ चुनाव की तैयारी शुरू कर रही है.

madhubani
डिजिटल सदस्यता अभियान की तैयारी

इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी सचिव अजय कपूर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रशिक्षण टीम के सदस्य निर्भय सोलंकी, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष मधुबनी प्रभारी श्याम सुंदर सिंह धीरज, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा, प्रदेश संगठन प्रभारी बृजेश पांडे प्रमुख रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.