ETV Bharat / state

जीत के बाद बोले विजय कुमार सिन्हा- अब क्षेत्र में बहेगी विकास की गंगा - Bihar Election 2020

लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा ने भारी मतों से जीत दर्ज की. विजय कुमार सिन्हा 11 हजार वोटों से विजय घोषित हुए. विजय कुमार सिन्हा बिहार सरकार में श्रम मंत्री भी रह चुके हैं.

विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय से दर्ज की जीत

author img

By

Published : Nov 12, 2020, 7:51 AM IST

Updated : Nov 13, 2020, 10:19 AM IST

लखीसराय: बिहार विधानसभा चुनाव-2020 में एनडीए के बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने के बाद से ही प्रदेश भर में जश्न का माहौल है. लखीसराय जिले के दो विधानसभा क्षेत्र सूर्यगढ़ा और लखीसराय से एनडीए प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की. लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा करीब 11 हजार मतों से विजय घोषित हुए, जबकि सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी प्रहलाद यादव 9771 वोटों से जीते.

विजय कुमार सिन्हा की जीत के बाद जश्न का माहौल

'सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर जनता ने हमें फिर से बहुमत देकर भारी मतों से विजय बनाया है, अब क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी'- विजय कुमार सिन्हा, विधायक, लखीसराय

मां त्रिपुरारी सिंदरी का लिया आशीर्वाद

लखीसराय से नवनिर्वाचित विधायक विजय सिन्हा ने जितने के बाद सीधे बड़हिया महारानी स्थान पर मां त्रिपुरारी सिंदरी के दरबार में आशीर्वाद लेने गए. इस दौरान उन्होंने जीत के लिए लोगों का आभार जताया. विजय सिन्हा ने क्षेत्र के विकास का भी संकल्प लिया. विजय कुमार सिन्हा बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं.

Last Updated : Nov 13, 2020, 10:19 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.