ETV Bharat / state

कैमूर के बिउरी पंचायत में पैक्स चुनाव का मतदान सम्पन्न, गोविंद सिंह बने अध्यक्ष

PACS Eletion In Kaimur : जिले के चांद प्रखंड के बिउरी में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष पैक्स चुनाव सम्पन्न हो गए हैं. मतगणना समाप्त होने के उपरांत बिउरी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए गोविंद सिंह को विजय घोषित किया गया. पढ़ें पूरी खबर..

author img

By

Published : Dec 13, 2021, 11:00 PM IST

कैमूर : पैक्स चुनाव परिणाम की घोषणा
कैमूर : पैक्स चुनाव परिणाम की घोषणा

कैमूर: बिहार के कैमूर (Kaimur News) जिले में पिछले दिनों चांद प्रखंड अंतर्गत बिउरी पैक्स चुनाव (Biuri Pacs election) ऑडिट में कुछ गड़बड़ी होने के कारण स्थगित कर दिया गया था. सोमवार यानी 13 दिसंबर पैक्स चुनाव का फिर से मतदान कराया गया. इस दौरान कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई. सुबह 6:30 बजे मतदान प्रारंभ होकर मतदान शाम 4:00 बजे चत संपन्न हुआ. काउंटिंग समाप्त होने के उपरांत बिउरी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए गोविंद सिंह को विजयी घोषित किया गया.

इसे भी पढ़ें : बनियापुर में शान्तिपूर्ण पैक्स चुनाव सम्पन्न, भूसाव से रेखा तो कराह से बीरेंद्र बने पैक्स अध्यक्ष

मतदान संपन्न होने के उपरांत 6:00 बजे के करीब सभी मतदान कर्मी सुरक्षाबलों के निगरानी में चांद प्रखंड पहुंचे जहां देर शाम मतगणना शुरु हुई. काउंटिंग समाप्त होने के उपरांत बिउरी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए गोविंद सिंह को विजय घोषित किया गया. चांद प्रखंड विकास पदाधिकारी व निर्वाची पदाधिकारी सह चांद सीओ नागेंद्र कुमार के द्वारा निर्वाचित प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया. बता दें चांद प्रखंड के बिउरी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे उन प्रत्याशियों में गोविंद सिंह, कृष्णानंद सिंह, निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अभिषेक सिंह, वीर बहादुर सिंह एवं सुदामा बिंद का नाम शामिल था.

निर्वाची पदाधिकारी नागेंद्र कुमार ने बताया गया कि, मतगणना में गोविंद सिंह अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी कृष्णानंद सिंह को 88 वोटों से हराया है. अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 प्रत्याशी मैदान में थे. प्राप्त मतों की बात की जाए तो गोविंद सिंह 318 मत पाकर विजय घोषित हुए. कृष्णानंद सिंह को 230 मत, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अभिषेक सिंह को 194 मत वीर बहादुर सिंह को 135 मत एवं सुदामा बिंद को 45 मत प्राप्त हुए हैं. निर्वाचित प्रत्याशी गोविंद सिंह को प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है. पैक्स अध्यक्ष पद पर मतदान के लिए उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बिउरी में 4 बूथ बनाए गए थे.

ये भी पढ़ें..भागलपुर के तीनों पंचायतों में पैक्स चुनाव संपन्न, नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई गई शपथ

विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ETV BHARAT APP

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.