ETV Bharat / state

आठ सूत्री मांगों को लेकर कार्यपालक सहायकों का अनिश्चितकालीन धरना

author img

By

Published : Mar 16, 2021, 9:02 AM IST

आठ सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के कर्मचारियों ने धरना दिया. कार्यपालक सहायकों की मांगों में बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी की 29वीं बैठक की कार्यवाही की कंडिका 6, 7, 8 एवं 9 के लिए निर्णाय को निरस्त किया जाए. कार्यपालक सहायकों की नियमित उच्चस्तरीय समिति की अनुशंसाओ को भी लागू करने की मांग की गई.

गोपालगंज
कार्यपालक सहायकों का अनिश्चितकालीन धरना

गोपालगंज: जिले में अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के बैनर तले कार्यपालक सहायकों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना दिया गया. धरना का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार द्वारा किया गया. धरना के माध्यम से कार्यपालकों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी दिखाई.

ये भी पढ़ें...कोरोना के बढ़ते मामलों पर मोदी ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक

मौके पर कई लोग मौजूद
दरअसल, बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में कार्यपालक सहायकों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर किये गए हड़ताल के दौरान अम्बेडकर चौक पर धरना दिया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यपालक सहायक मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें...बिहार में कार्यपालक सहायकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल

कार्यपालक सहायकों की हड़ताल
संघ के जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि इसके पहले भी हम लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया था. बावजूद हमारी मांगें नहीं मानी गई. धरना पर बैठे कार्यपालक सहायकों ने कंडिका 6,7, 8 एवं 9 में कार्यपालक सहायकों के उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के लाये गए प्रतिकूल आदेश को रद्द करने, कार्यमुक्त कार्यपालक सहायकों को तत्काल प्रभाव से अन्य कार्यालयों में समायोजन करने और उच्चस्तरीय समिति की अनुशंसाओं को मूलरुप में अक्षरश: लागू करने की मांग की गई.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.