ETV Bharat / state

गया: RLSP ने लगाई मानव कतार, गिरते शिक्षा स्तर और बढ़ती बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

author img

By

Published : Jan 24, 2020, 4:40 PM IST

मानव कतार के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. इस दौरान रालोसपा कार्यकर्ता एक-दूसरे का हाथ थामे कतारबद्ध खड़े नजर आए.

RLSP ने लगाई मानव कतार
RLSP ने लगाई मानव कतार

गया: जिले में शुक्रवार को रालोसपा की ओर से शिक्षा में सुधार और बेरोजगारी दूर करने के मुद्दे को लेकर मानव श्रृंखला बनाई गई. ये श्रृंखला शहर के जिला स्कूल, महावीर स्कूल, टी मॉडल स्कूल सहित विभिन्न सड़क मार्गों पर बनाई गई. इस दौरान रालोसपा कार्यकर्ता एक-दूसरे का हाथ थामे कतारबद्ध खड़े नजर आए.

gaya
कतारबद्ध नजर आए रालोसपा कार्यकर्ता

मानव कतार के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. मौके पर मौजूद रालोसपा के जिलाध्यक्ष राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाहा ने कहा कि राज्य में गिरती विधि व्यवस्था, शिक्षा और बेरोजगारी के विरोध में वे सड़क पर उतरे हैं. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मानव श्रृंखला बनाई गई थी, जिसमें नीतीश कुमार ने सरकारी पैसे का जमकर दुरुपयोग किया.

देखें पूरी रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: RLSP ने बनाई मनाव श्रृंखला, नदारद रहा महागठबंधन

'मांग को लेकर उतरे हैं सड़क पर'
वहीं, रालोसपा के राष्ट्रीय सचिव अजय कुशवाहा ने कहा कि वे जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मना रहे हैं. इसके साथ उन्होंने मानव श्रृंखला भी बनाई है, ताकि शिक्षा में सुधार हो. सभी बेरोजगारों को रोजगार मिले. उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द शिक्षा में व्यापक सुधार किया जाये और राज्य के युवाओं को रोजगार दिया जाए.

Intro:शिक्षा में सुधार व बेरोजगारी दूर करने को लेकर रालोसपा कार्यकर्ताओं ने बनाई मानव श्रृंखला,
मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की,
शहर से लेकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक बनाई गई मानव श्रृंखला।

Body:गया: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के द्वारा शिक्षा में सुधार व बेरोजगारी दूर करने को लेकर आज मानव श्रृंखला बनाई गई। यह मानव श्रृंखला शहर के जिला स्कूल, महावीर स्कूल, टी मॉडल स्कूल सहित विभिन्न सड़क मार्गों पर बनाई गई। जहां रालोसपा कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ हाथों में हाथ डालकर मानव श्रृंखला में खड़े नजर आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
रालोसपा के जिलाध्यक्ष राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाहा ने कहा कि राज्य में गिरती विधि व्यवस्था एवं बेरोजगारी के विरोध में आज मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया है। जिसमें हमारे कार्यकर्ता पूरे शहर व जिले के सभी प्रखंड एवं पंचायतों में हाथों में हाथ डालकर कतार में खड़े रहे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मानव श्रृंखला बनाई गई थी। जिसमें सरकार के द्वारा सरकारी पैसे का जमकर दुरुपयोग किया गया था। इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि जनता के पैसे का दुरुपयोग ना करें। बल्कि उस पैसे को शिक्षा में सुधार व बेरोजगार दूर करने मे लगाए।
वही रालोसपा के राष्ट्रीय सचिव अजय कुशवाहा ने कहा कि आज हम लोग जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मना रहे हैं। साथ ही साथ मानव श्रृंखला भी हम लोगों ने बनाई है। शिक्षा में सुधार व बेरोजगारों को रोजगार, इसके लिए मानव कतार के नारों के साथ हमारे कार्यकर्ता पूरे शहर एवं प्रखंड स्तर पर सड़कों पर कतार में खड़े हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि जो शिक्षा का स्तर दिन पर दिन काफी नीचे नीचे गिरता जा रहा है। उस में व्यापक सुधार किया जाये और राज्य के युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाए।

बाइट- राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाहा, जिलाध्यक्ष रालोसपा।
बाइट-अजय कुशवाहा, राष्ट्रीय, सचिव रालोसपा।

रिपोर्ट- प्रदीप कुमार सिंह
गया

Conclusion:शिक्षा में सुधार व बेरोजगारों को रोजगार, इसके लिए मानव कतार के नारों के साथ आज रालोसपा कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाई। रालोसपा जिलाध्यक्ष राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाहा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न सड़क मार्गो से लेकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक रालोसपा कार्यकर्ता हाथों में हाथ डालकर मानव श्रृंखला में खड़े नजर आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.