ETV Bharat / state

मोतिहारी: सरकारी दावों की खुली पोल, बीज के लिए कृषि विभाग का चक्कर लगा रहे हैं किसान - नहीं मिल रहा बीज

कृषि विभाग के अधिकारी का कहना है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के वैसे किसानों की सूची बना ली गई है जिनके धान के बिचड़े नष्ट हुए है. उन किसानों को आकस्मिक फसल के रुप में सवा 127 प्रभेद का धान दिया जा रहा है, जिसकी फसल 100 दिन में तैयार हो जाएगी.

कृषि विभाग का चक्कर लगा रहे किसान
author img

By

Published : Aug 10, 2019, 2:02 PM IST

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले में हुई आफत की बारिश के बाद आई बाढ़ से खेतों में लगी फसलें नष्ट हो गई. बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के कुछ किसान अपने धान के बिचड़े को किसी तरह बचाने में सफल हो गए थे, जबकि अधिकांश किसानों की खेत में लगे बिचड़े बर्बाद हो गए. वैसे किसानों के लिए सरकार ने आकस्मिक फसल के बीज का वितरण शुरु किया है. बीज के लिए किसान कृषि विभाग का चक्कर लगा रहे हैं.

motihari
बाढ़ से खेतों में लगी फसलें नष्ट

जुलाई के पहले सप्ताह में शुरु हुई मॉनसून की बारिश ने बाढ़ का रुप ले लिया. जिले के 11 प्रखंड बाढ़ की चपेट में आ गए. आम लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई. किसानों के खेतों में लगे धान के बिचड़े बाढ़ के कारण बर्बाद हो गए. सरकारी सर्वेक्षण के बाद सरकार ने किसानों को आकस्मिक फसल के रुप में धान का बीज मुफ्त में देने की योजना शुरु की. लिहाजा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसान बीज को लेकर जिला कृषि कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन अधिकारियों से उनकी मुलाकात नहीं हो पा रही है और न ही उन्हें बीज मिल रहा है.

motihari
अजय कुमार, प्रभारी. डीईओ

क्या कहते हैं कृषि विभाग के अधिकारी?
इधर, विभाग का दावा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों के बीच सौ दिन में तैयार होने वाले धान के बीज का वितरण किया जा रहा है. कृषि विभाग के अधिकारी का कहना है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के वैसे किसानों की सूची बना ली गई है, जिनके धान के बिचड़े नष्ट हुए है. उन किसानों को आकस्मिक फसल के रूप में सवा 127 प्रभेद का धान दिया जा रहा है, जिसकी फसल 100 दिनों में तैयार हो जाएगी.

पेश है रिपोर्ट

आकड़ों के अनुसार
सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले के बाढ़ प्रभावित ग्यारह प्रखंडों में 23716.08 एकड़ धान की फसल, 1699 एकड़ मक्के की फसल और 261 एकड़ अन्य खरीफ फसलें बर्बाद हुई हैं. इसके लिए जिला कृषि कार्यालय ने सरकार से 31 करोड़ 16 लाख 49 हजार 480 रुपये की मांग की है. ताकि किसानों के नष्ट हुए खरीफ के फसलों की क्षतिपूर्ति की जा सके.

Intro:मोतिहारी।पूर्वी चंपाण जिला में हुई आफत की मॉनसूनी बारिश के बाद आई बाढ़ से किसानों के खेतों में लगी फसलें नष्ट हो गई।बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के कुछ किसान अपने धान के बिचड़ा को किसी तरह बचाने में सफल हो गए थे।जो अपने खेतों में बुआई कर रहे हैं।जबकि जिले के अधिकांश किसानों के खेतों में लगे बिचड़े बर्बाद हो गए।वैसे किसानों के लिए सरकार ने आकस्मिक फसल के बीज का वितरण शुरु किया है।जिस बीज के लिए किसान कृषि विभाग का चक्कर लगा रहे हैं।जबकि विभाग का दावा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों के बीच सौ दिन में तैयार होने वाले धान के बीज का वितरण किया जा रहा है।

Body:वीओ..1...जिले में जुलाई के पहले सप्ताह में शुरु हुई मॉनसून की बारिश ने बाढ़ का रुप ले लिया।जिले के ग्यारह प्रखंड बाढ़ की चपेट में आ गए।आम लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई।किसानों के खेतों में लगे धान के बिचड़े बाढ़ के कारण बर्बाद हो गए।सरकारी सर्वेक्षण के बाद सरकार ने किसानों को आकस्मिक फसल के रुप में धान का बीज मुफ्त में देने की योजना शुरु की।लिहाजा,बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसान सरकार से मिलने वाले बीज को लेकर जिला कृषि कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।किसान परेशान हैं।लेकिन उन्हे अधिकारियों से मुलाकात नहीं हो पा रही है।

बाईट....नागा सिंह.....किसान

Conclusion:वीओ..2...इधर कृषि विभाग के अधिकारी का कहना है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के वैसे किसानो की सूची बना ली गई है।जिनके धान के बिचड़े नष्ट हुए है।उन किसानों को आकस्मिक फसल के रुप में सवा 127 प्रभेद का धान दिया जा रहा है।जिसकी फसल सौ दिन में तैयार हो जाएगी।

बाईट....अजय कुमार...प्रभारी,डीईओ

वीओएफ...सरकारी आंकड़े के अनुसार जिले के बाढ़ प्रभावित ग्यारह प्रखंडों में 23716.08 एकड़ धान की फसल,1699 एकड़ मक्का की फसल और 261 एकड़ अन्य खरीफ की फसलें बर्बाद हुई है।जिसके लिए जिला कृषि कार्यालय ने सरकार को 31 करोड़ 16 लाख 49 हजार 480 रुपया की मांग की है।ताकि किसानों के नष्ट हुए खरीफ के फसलों की क्षतिपूर्ति दी जा सके।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.