ETV Bharat / state

कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, एक सप्ताह तक चलेगा आंदोलन

author img

By

Published : Nov 8, 2019, 11:44 PM IST

देश के अंदर बेरोजगारी, बेहाली, अर्थव्यवस्था, कृषि संकट, महंगाई, व्यापार की तालाबंदी और बैंक घोटाले के खिलाफ कांग्रेस 9 नवंबर से 15 नवंबर तक लगातार आंदोलन करेगी. कांग्रेस कमेटी शेड्यूल जारी करते हुए ये जानकारी दी.

जानकारी देते जिलाध्यक्ष

मोतिहारी: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. लिहाजा, कांग्रेस देश स्तर पर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एक सप्ताह तक आंदोलन चलाकर लोगों को जोड़ने का प्रयास कांग्रेस करेगी. इस आंदोलन की शुरुआत 9 नवंबर से होगी.

देश के अंदर बेरोजगारी, बेहाली, अर्थव्यवस्था, कृषि संकट, महंगाई, व्यापार की तालाबंदी और बैंक घोटाले के खिलाफ कांग्रेस 9 नवंबर से 15 नवंबर तक लगातार आंदोलन करेगी. कांग्रेस कमेटी शेड्यूल जारी करते हुए ये जानकारी दी. जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि 9 नवंबर को जिला मुख्यालय समेत अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर पर्चा वितरण किया जाएगा. इसमें केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की विस्तार से जानकारी होगी. इसी प्रकार दस नवंबर को आर्थिक मंदी और सरकारी नीतियों के विरोध में नुक्कड़ सभाएं की जाएगी. ग्यारह नवंबर को प्रदेश स्तरीय रैली होगी. इसमें सभी जिला के कांग्रेस कार्यकर्त्ता भाग लेंगे.

जानकारी देते जिलाध्यक्ष

ऐसे चलेगा कांग्रेस का कार्यक्रम

  • शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि 12 नवंबर को 'अन्नदाता की सुनो' कार्यक्रम के तहत किसानों की समस्याओं को लेकर सुनवाई होगी.
  • इसमें किसानों के समस्याओं की सूची, किसानों की जुबानी सुनने के बाद बनायी जाएगी.
  • इस सूची को आलाकमान को भेजा जाएगा.
  • उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिन पर नेहरू के सपनों का भारत विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा.
  • 15 नवंबर को जिला मुख्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

Intro:मोतिहारी।अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।लिहाजा,पुरे देश स्तर पर केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार के नीतियों के खिलाफ एक सप्ताह तक आंदोलन चलाकर लोगों से जुड़ने का प्रयास कांग्रेस करेगी।जिसकी शुरुआत नौ नवंबर से होगी।देश के अंदर बेरोजगारी,बेहाली,अर्थव्यवस्था, कृषि संकट,महंगाई,व्यापार की तालाबंदी और बैंक घोटाले के खिलाफ देश के सभी जिलों में नौ नवंबर से 15 नवंबर तक कांग्रेस लगातार कार्यक्रम करेगी।

Body:कांग्रेस कमिटी द्वारा जारी शेड्यूल की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि नौ नवंबर को जिला मुख्यालय समेत अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर पर्चा वितरण किया जाएगा।जिसमें केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की विस्तार से जानकारी होगी।इसी प्रकार दस नवंबर को आर्थिक मंदी और सरकारी नीतियों के विरोध में नुक्कड़ सभाएं की जाएगी।ग्यारह नवंबर को प्रदेश स्तरीय रैली होगी।जिसमें सभी जिला के कांग्रेस कार्यकर्त्ता भाग लेंगे।

Conclusion:शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि बारह नवंबर को अन्नदाता की सुनो कार्यक्रम के तहत किसानो की समस्याओं को लेकर सुनवाई होगी।जिसमें किसानों के समस्याओं की सूची किसानो की जुबानी सुनने के बाद बनायी जाएगी।जिसे आलाकमान को भेजा जाएगा।उन्होने बताया कि 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिन पर नेहरु के सपनो का भारत बिषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।पंद्रह नवंबर को जिला मुख्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ धयना प्रदर्शन किया जाएगा।इस मौके पर प्रदेश से आए पर्यवेक्षक समेत कई कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
बाईट.....शैलेंद्र शुक्ला....जिलाध्यक्ष,कांग्रेस
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.