ETV Bharat / state

भोजपुर: भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बैठक का आयोजन

भोजपुर जिले में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा जिला ईकाई की ओर से बैठक का आयोजन किया गया. भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष लाजवंती झा ने कहा कि यह मोर्चा संगठन को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है. इससे आने वाले दिनों में महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता का विकास हो सकेगा.

author img

By

Published : Jun 26, 2020, 7:18 PM IST

meeting organized by bjp mahila morcha
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक

भोजपुर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला ईकाई की ओर से नये सत्र के प्रथम पदाधिकारी की बैठक की गई. यह बैठक आरा के एसबी गर्लस हाईस्कूल में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रानी राय के अध्यक्षता में की गई.

बैठक का आयोजन
इस बैठक की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया. भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष लाजवंती झा ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा भोजपुर की कार्यकर्ताओं के द्वारा काफी जोश एवं उत्साह के साथ किया गया. यह मोर्चा संगठन को मजबूत करने के लिए किया गया है. इसके अतंर्गत महिलाएं घर-घर जाकर प्रधानमंत्री के पत्र बांट रही हैं. इसके साथ ही बड़ी संख्या में कोरोना महामारी के बीच मास्क का वितरण भी किया जा रहा है.

महिलाओं में नेतृत्व का होगा विकास
लाजवंती झा ने कहा कि इस मोर्चा से आने वाले दिनों में महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता का विकास होगा. इसके साथ ही राजनीति में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी. इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा, प्रदेश की महामंत्री परिणीता कुमारी, प्रियंवदा केसरी, शाहपुर के पूर्व विधायक श्रीमती मुन्नी देवी प्रदेश कोषाध्यक्ष डा मधु सिन्हा मौजूद रहीं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.