ETV Bharat / state

सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम की गेट पर टांगे मृत जानवर, निकाली CM के पुतले की शव यात्रा

आंदोलनकारियों ने गेट पर मृत जानवर टांग कर विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है. मृत जानवरों के टांगे जाने के बाद नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी नगर निगम कार्यालय छोड़कर फरार हो गए.

author img

By

Published : Feb 6, 2020, 5:24 PM IST

बेगूसराय
बेगूसराय

बेगूसराय: नगर निगम के सफाई कर्मचारी आउटसोर्सिंग के खिलाफ हड़ताल पर हैं. हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के कार्यालय के मुख्य द्वार पर मरे हुए जानवरों को टांग कर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं, आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला बनाकर शव यात्रा निकाली.

बेगूसराय में 1 फरवरी से नगर निगम के सफाई कर्मी आउटसोर्सिंग के खिलाफ हड़ताल पर हैं. हड़ताल के दौरान आज सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के गेट में ताला बंद कर मरे हुए जानवरों (कुत्ते और सूअर) के शव लटका दिया. इन शवों को टांग सफाई कर्मचारियों ने जमकर धरना प्रदर्शन किया.

बेगूसराय से आशीष की रिपोर्ट

नहीं उठाएंगे मृत जानवर- सफाई कर्मचारी
हड़ताल के कारण शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से ठप है और जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है. लेकिन इस बीच आंदोलनकारियों ने गेट पर मृत जानवर टांग कर विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है. मृत जानवरों के टांगे जाने के बाद नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी नगर निगम कार्यालय छोड़कर फरार हो गए. वहीं, हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने पूरे नगर निगम के इलाके में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला बना शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया.

पूरी हो मांग- प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारी किसी भी हालत में आउटसोर्सिंग रोकने और सफाई कर्मचारियों के स्थाई नियुक्ति की मांग कर रहे हैं. बहरहाल, जो भी हो बीते 1 फरवरी से सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से जहां नगर निगम की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है. सफाई कर्मचारी अनोखे आक्रामक तरीके इजाद कर नगर निगम प्रशासन को घुटने टेकने पर मजबूर करने का प्रयास कर रहे हैं.

Intro:एंकर- नगर निगम के सफाई कर्मचारी आउटसोर्सिंग के खिलाफ हड़ताल पर हैं। हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के कार्यालय के मुख्य द्वार पर मरे हुए जानवरों को टांग कर विरोध प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शव यात्रा निकाली।

Body:vo- बेगूसराय में 1 फरवरी से नगर निगम के सफाई कर्मी आउटसोर्सिंग के खिलाफ हड़ताल पर हैं ।हड़ताल के दौरान आज सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के गेट में ताला बंद कर मरे हुए कुत्ते, सूअर को टांग दिया ।मरे जानवर के शब टांग कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
हड़ताल के कारण शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से ठप है और जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है लेकिन इस बीच आंदोलनकारियों ने गेट पर मृत जानवर तांग कर विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। मृत जानवरों के टांगे जाने के बाद नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी नगर निगम कार्यालय छोड़कर फरार हो गए, वहीं हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने पूरे नगर निगम के इलाके में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी किसी भी हालत में आउटसोर्सिंग रोकने और सफाई कर्मचारियों के स्थाई नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।
बाइट -विजय पासवान ,नेता सफाई कर्मचारी

Conclusion:fvo- बहरहाल जो भी हो बीते 1 फरवरी से सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से जहां नगर निगम की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है वहीं सफाई कर्मचारी अनोखे आक्रामक तरीके इजाद कर नगर निगम प्रशासन को घुटने टेकने पर मजबूर करने का प्रयास कर रहे हैं।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.