नालंदा: जिले के हिलसा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए जमकर पसीना बहाया. इस विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल के अत्रि मुनि और शक्ति सिंह यादव, जनता दल (यू) के कृष्णा मुरारी शरण और लोक जनशक्ति पार्टी के कुमार सुमन सिंह उर्फ़ रंजीत सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है.
हिलसा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता
कुल मतदाता | पुरुष मतदाता | महिला मतदाता | थर्ड जेंडर |
3,01,516 | 1,58,009 | 1,43,500 | 07 |
चुनावी मैदान में 19 प्रत्याशी
प्रत्याशियों का नाम | पार्टी का नाम |
अत्रि मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव | राष्ट्रीय जनता दल |
कुमार सुमन सिंह उर्फ रंजीत सिंह | लोक जनशक्ति पार्टी |
कृष्णा मुरारी शरण | जनता दल (यू) |
जैनेंद्र कुमार | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी |
रामविलास पासवान | बहुजन समाज पार्टी |
अभय शंकर | राष्ट्रीय जन जन पार्टी |
कुमार हरि चरण सिंह यादव | भारतीय मोमिन फ्रंट |
नीरज शर्मा | जनता दल सेकुलर |
ममता रानी उर्फ पिंकी देवी | प्रबल भारत पार्टी |
रविंदर दास | शोषित समाज दल |
राजीव नयन प्रसाद | द पलूरल्स पार्टी |
राजू कुमार | जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक |
श्यामकांत कुमार | नेशनल जागरण पार्टी |
सूर्यमणि प्रकाश | जनतांत्रिक विकास पार्टी |
अशोक कुमार | निर्दलीय |
कपिल प्रसाद | निर्दलीय |
दुलारचंद प्रसाद | निर्दलीय |
मुनेंद्र कुमार | निर्दलीय |
सुधीर कुमार | निर्दलीय |
2015 का चुनावी परिणाम
हिलसा विधानसभा सीट बिहार की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, इस सीट पर 2015 में राष्ट्रीय जनता दल ने जीत दर्ज की थी. 2015 में हिलसा में कुल 48.00 प्रतिशत मतदान हुआ था. 2015 में राष्ट्रीय जनता दल से अत्रि मुनि उर्फ़ शक्ति सिंह यादव ने लोक जन शक्ति पार्टी की दीपिका कुमारी को 26,076 वोटों के मार्जिन से हराया था.