ETV Bharat / bharat

बंगाल भाजपा प्रमुख का टीएमसी कार्यकर्ताओं को लेकर विवादित बयान

उत्तर 24 परगना जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक समूह को संबोधित करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की 2021 के विधानसभा चुनावों में पराजय होगी. चौराहों पर इसके कार्यकर्ताओं को निर्वस्त्र कर जूतों से पीटा जाएगा.उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता लोगों के बच्चों की शिक्षा का पैसा लूट रहे हैं. घोष ने कहा कि कुछ पुलिसकर्मी सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं. मैं अपनी डायरी में सब कुछ नोट कर रहा हूं.

author img

By

Published : Sep 6, 2020, 9:49 PM IST

Updated : Sep 6, 2020, 10:51 PM IST

dilip ghosh
दिलीप घोष

कोलकाता : भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं को जूतों से पीटा जाएगा. इस पर, तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बंदोपाध्याय ने उन्हें ऐसा करने की चुनौती दी. घोष ने आरोप लगाया कि राज्य पुलिस बल के कर्मियों का एक समूह उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहा है और इसमें शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा.

हिंसा करने वाले लोगों के खिलाफ 2021 के चुनावों के बाद मामला दर्ज किया जाएगा
उत्तर 24 परगना जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक समूह को संबोधित करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की 2021 के विधानसभा चुनावों में पराजय होगी. चौराहों पर इसके कार्यकर्ताओं को निर्वस्त्र कर जूतों से पीटा जाएगा.उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता लोगों के बच्चों की शिक्षा का पैसा लूट रहे हैं. घोष ने कहा कि कुछ पुलिसकर्मी सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं. मैं अपनी डायरी में सब कुछ नोट कर रहा हूं.

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा करने वाले लोगों के खिलाफ 2021 के चुनावों के बाद मामला दर्ज किया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो चुकी है. उन्होंने कहा कि हर सुबह, हमें हिंसा और हत्या की खबर मिलती है. क्या इसलिए लोगों ने सरकार बदली थी?

दिलीप घोष में हिम्मत है, तो पहले मुझे जूतों से पीटकर दिखाएं : कल्याण बंदोपाध्याय
तृणमूल कांग्रेस ने परिवर्तन का नारा दिया था और 2011 में पश्चिम बंगाल में माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के 34 साल के शासन को खत्म कर सत्ता में आई थी. घोष ने कहा कि यह भाजपा है, जो राज्य में बदलाव लाने के लिए लड़ रही है और उसके 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान दी है.

यह भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री को बम से उड़ाने की धमकी, दुबई से आया फोन

बंगाल में जब तक बदलाव नहीं आ जाता, तब तक लड़ाई जारी रहेगी. जूतों से पीटने के घोष के बयान पर आपत्ति जताते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बंदोपाध्याय ने उन्हें ऐसा करने की चुनौती दी. उन्होंने कहा कि अगर दिलीप घोष में हिम्मत है, तो पहले मुझे जूतों से पीटकर दिखाएं, मैं उन्हें चुनौती देता हूं. उन्होंने भाजपा नेता को अशिक्षित और असभ्य बताया.

Last Updated : Sep 6, 2020, 10:51 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.