ETV Bharat / snippets

नोएडा में बाढ़ से पहले पुलिस अधिकारियों ने किया यमुना के डूब क्षेत्र का निरीक्षण

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Jul 10, 2024, 8:00 PM IST

बाढ़ से पहले पुलिस अधिकारीयों ने किया यमुना के डूब क्षेत्र का निरीक्षण
बाढ़ से पहले पुलिस अधिकारीयों ने किया यमुना के डूब क्षेत्र का निरीक्षण (ETV BHARAT REPORTER)

नई दिल्ली/नोएडा: पिछले साल नोएडा में आई बाढ़ में यमुना डूब क्षेत्र के सबसे ज्यादा इंसान और गोवंश प्रभावित हुए थे. इससे सबक लेते हुए पुलिस प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है. बुधवार को एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने अन्य पुलिस फोर्स के साथ डूब क्षेत्र का निरीक्षण किया. वहीं, क्षेत्र में रहने वाले लोगों को यमुना का जलस्तर बढ़ने से डूब क्षेत्र को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले जाने के निर्देश दिए. जिन स्थानों पर स्थिति खतरनाक होने की आशंका है, वहां से लोगों को जल्द हटाने का काम शुरू किया जाएगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.