ETV Bharat / snippets

अलवर में उठा 200 टन से अधिक कचरा, निगम ने झोंकी पूरी ताकत

author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Aug 2, 2024, 4:19 PM IST

ALWAR MUNICIPAL CORPORATION
अलवर में उठा 200 टन से अधिक कचरा (ETV BHARAT ALWAR)

अलवर. सफाई कर्मियों की 8 दिनों से जारी हड़ताल के चलते अलवर शहर में जगह-जगह कचरों का अंबार लग गया था. गुरुवार शाम को डीएलबी के आदेशों के बाद नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था के लिए निगम के संसाधन का इस्तेमाल करते हुए करीब 200 टन से अधिक कचरा उठाया. इसके लिए निगम ने अलवर पुलिस व जिला प्रशासन की मदद ली. नगर निगम के आयुक्त बजरंग सिंह चौहान ने बताया कि देर रात शुरू हुई सफाई शुक्रवार सुबह तक जारी रही. निगम ने इसके लिए जेसीबी, लोडर, ट्रैक्टर के जरिए सड़कों से कचरा उठाया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.