संसद से राष्ट्रपति मुर्मू का सम्बोधन LIVE - President Droupadi Murmu
![ETV Bharat Delhi Team](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/authors/delhi-1716535171.jpeg?imwidth=128)
Published : Jun 27, 2024, 11:11 AM IST
|Updated : Jun 27, 2024, 12:16 PM IST
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/27-06-2024/640-480-21807291-thumbnail-16x9-presi.jpg)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. यह तीसरी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के गठन के बाद उनका पहला राष्ट्रपति अभिभाषण होगा. राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद, संसद के दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा, जिस पर सदस्य चर्चा करेंगे. 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ और आज से राज्यसभा का सत्र शुरू होगा. इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पेश किए गए और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा समर्थित प्रस्ताव को सदन की ओर से ध्वनिमत से स्वीकार किए जाने के बाद ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने गए.
Last Updated : Jun 27, 2024, 12:16 PM IST