ETV Bharat / state

यूपी में लौटी ठंड; बर्फीली हवाओं के फर्राटे ने गिराया तापमान, बिजनौर सबसे ठंडा जिला - UP WEATHER NEWS

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी.

Etv Bharat
यूपी में लौटी ठंड; बर्फीली हवाओं के फर्राटे ने गिराया तापमान. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Feb 8, 2025, 9:30 AM IST

लखनऊ: पहाड़ों से आ रही पश्चिमी हवाओं ने उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से चल रही हवाओं की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है, जिससे सुबह व शाम ठंडक में वृद्धि हुई है.

शाम से ही ठंडी हवा शुरू होकर सुबह तक ठंडक में वृद्धि कर रही है. पश्चिमी हवाओं के चलने से सुबह व शाम के समय पड़ने वाला कोहरा कम हुआ है. वहीं दिन में आसमान साफ रहा और धूप खिली रही. धूप खिलने से दिन के समय हवाओं का असर कम रहता है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी. सुबह-शाम के समय हल्की ठंडक रहेगी दिन में ठंडक से निजात मिलेगी.

लखनऊ में शुक्रवार को सुबह व शाम के समय तेज रफ्तार हवा चलती रही. दिन में आसमान साफ रहा, धूप खिली रही. हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है.

वहीं, न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई. न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ में सुबह-शाम के समय 20 से लेकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलती रहेगी. अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

बिजनौर रहा सबसे ठंडा: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का बिजनौर सबसे ठंडा जिला रहा जहां पर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान वाराणसी जिले में 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जो उत्तर प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर सकता है. फिलहाल आने वाले 24 घंटे के बाद अधिकतम न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, दिन में आसमान साफ रहेगा धूप खिलेगी.

ये भी पढ़ेंः यूपी में पहाड़ी बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंडक; पछुवा हवा से कोहरा खत्म, बारिश के अभी आसार

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.