ETV Bharat / state

पूछ रहा यूपी, कब आएगी ठंड; दिन-रात का तापमान हुआ बराबर, अक्टूबर में ताजनगरी आगरा सबसे गर्म

Hot October: मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है. 7 दिन तक यूपी को लोगों को सताएगी अक्टूबर की गर्मी.

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : 6 hours ago

Etv Bharat
यूपी में दिन-रात का तापमान हुआ बराबर. (Photo Credit; ETV Bharat Archive)

लखनऊ: बीते दो-तीन दिन पहले अरब सागर की खाड़ी से नमी लेकर आ रही पश्चिमी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई थी, जिससे रात में हल्की ठंड का एहसास शुरू हो गया था. पश्चिमी हवा के बंद होने से रात के तापमान में हल्की वृद्धि हुई है.

कुछ जगहों पर तो दिन वह रात का तापमान सामान्य से 3 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चल रहा है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में आने वाले 5 दिन तक अधिकतम न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है.

ताजनगरी आगरा फिर सबसे गर्म: शनिवार को उत्तर प्रदेश का आगरा सबसे अधिक गर्म जिला रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो समान से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर जिले में 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम: लखनऊ में शनिवार को सुबह से ही आसमान साफ रहे, तेज धूप खिली रही. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को लखनऊ में आसमान साफ रहेगा, तेज धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

यूपी में 7 दिन सताएगी गर्मी: मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है. आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है. आने वाले सात दिन तक अधिकतम न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा.

ये भी पढ़ेंः अक्टूबर में क्यों तप रहा यूपी? 40 डिग्री से ज्यादा तापमान, गर्मी-उमस से बेहोश हो रहे लोग

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.