लखनऊः उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी के 12 आईएएस-पीसीएस अफसर 31 जनवरी को रिटायर हो गए. इन अफसरों के साथ ही 12 अहम पदों की कुर्सियां खाली हो गईं. योगी सरकार जल्द ही इन खाली पदों का जिम्मा नए अफसरों को देगी. संभावना जताई जा रही है कि फरवरी में कई अफसरों के ट्रांसफर सरकार कर सकती है. चलिए जानते हैं आखिर कौन-कौन से अफसर रिटायर हुए हैं.
यूपी के ये तीन IAS हुए रिटायर
1. IAS डॉक्टर अनिल कुमार सिंह (2010) सचिव Home & Jail पद से 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए.
2. IAS आनन्द कुमार सिंह (2009) MD PCDF उत्तर प्रदेश और दुग्ध आयुक्त पद से 31 जनवरी को रिटायर हुए. वह संभल और बांदा के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं.
3. IAS देवीशरण उपाध्याय (2012) भी रिटायर हो गए.
UP में ये 9 PCS अफ़सर भी हुए सेवानिवृत्त
- PCS त्रिभुवन विश्वकर्मा (2007) ADM FR प्रतापगढ़.
- PCS अशोक कुमार शुक्ला (2012) सम्बंध राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ.
- PCS देवेंद्र प्रताप सिंह (2012) ADM FR बलिया.
- PCS केशव नाथ (2014) ADM FR कानपुर देहात.
- PCS लाल बहादुर (2015) सिटी मैजिस्ट्रेट मिर्जापुर.
- PCS डाक्टर सुरेश कुमार (2015) ADM FR शाहजहांपुर.
- PCS सर्वेंद्र कृष्ण त्रिपाठी OSD बोर्ड ऑफ़ रेवेन्यू लखनऊ.
- PCS कमलेश कुमार सिंह SDM ग़ाज़ीपुर.
- PCS ब्रजेश कुमार प्रसाद SDM अयोध्या रिटायर हो गए.
जनवरी में 8 अफसरों का हुआ था प्रमोशनः बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बीती जनवरी में आठ पीसीएस अधिकारियों को पदोन्नति देकर उनके पदनाम में बदलाव कर दिया था. इन अफसरों ने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है. इनमें से कई अफसर काफी अनुभवी हैं.
ये भी पढ़ेंः योगी सरकार ने 2009 बैच के आठ पीसीएस अफसरों को दी पदोन्नति, बदले गए पदनाम